अपडेटेड 17 January 2024 at 12:16 IST

2 साल की हुईं Priyanka Chopra की बेटी Malti Marie, पापा Nick Jonas ने शेयर की फोटोज

Malti Marie Jonas Birthday Celebration: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी बेटी मालती मैरी जोनस का दूसरा बर्थडे सेलिब्रेट किया।

Follow : Google News Icon  
Malti Marie Jonas Birthday Celebration
प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी जोनस | Image: nickjonas/Instagram

Malti Marie Jonas: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती  मैरी जोनस हमेशा अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। मालती  की क्यूटनेस देख फैंस का दिल बाग-बाग हो जाता है। ऐसे में स्टार किड मालती  के फैंस उनकी नई तस्वीरों का इंतजार बेसब्री करते हैं। अब हाल ही में मालती  के सेकेंड बर्थडे की तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं। जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

स्टोरी में आगे पढ़ें…

  • दो साल की हुईं मालती मैरी जोनस
  • पापा निक जोनस ने की फोटोज शेयर
  • बर्थडे पार्टी में मस्ती करते दिखे जोनस ब्रदर्स

ये तस्वीरें उनके पापा निक जोनस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। जिसमें प्रियंका और निक की लिटिल एंजेल पिंक कलर की ड्रेस में आंखों पर गॉगल्स लगाए बेहद कूल लग रही हैं। मालती का ये अंदाज फैंस को काफी लुभा रहा है। वहीं, इन तस्वीरों में मालती के सेकेंड बर्थडे का केक भी नजर आ रहा है जो बेहद खास है।

शेयर की गई इन तस्वीरों में निक अपनी बेटी के साथ नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं एक तस्वीर में निक और प्रियंका को भी बेहद रोमांटिक अंदाज में देखा जा सकता है। इसके अलावा एक तस्वीर में जोनस ब्रदर्स भी मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement

वहीं, निक जोनस ने अपनी इस पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा, 'हमारी नन्ही परी 2 साल की है।' बहरहाल, फैंस प्रियंका की लिटिल एंजेल को उनके जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं और उनकी इन तस्वीरों पर जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं। 

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 17 January 2024 at 12:04 IST