अपडेटेड 17 July 2025 at 11:49 IST

समंदर किनारे प्रियंका-निक का रोमांस, पति की गोद में हुईं रोमांटिक; KISS का VIDEO वायरल

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इस बार दोनों समंदर किनारे रोमांस करते नजर आए हैं। दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री के फैंस दीवाने हो गए हैं।

Follow : Google News Icon  
Priyanka chopra Nick Jonas
Priyanka chopra Nick Jonas | Image: Instagram

Priyanka Chopra-Nick Jonas: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं और कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जाता है। जब-जब दोनों के रोमांटिक मोमेंट सामने आते हैं झट से वायरल हो जाते हैं। इस बार भी ठीक ऐसा ही हुआ। निक पत्नी प्रियंका संग लिपलॉक करते नजर आए।

दरअसल, कपल ने एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों के वेकेशन की झलक देखने को मिल रही है। इसमें अपने बिजी शेड्यूल से फ्री होकर कपल क्वालिटी टाइम बिता रहा है। वीडियो में दोनों का लव, रोमांस और मस्ती दिख रही है। ये मजेदार झलक सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है।

समंदर किनारे निक-प्रियंका ने किया लिपलॉक

निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी संग एक खूबसूरत रोमांटिक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में निक समंदर किनारे चिल करते नजर आ रहे हैं जहां प्रियंका चोपड़ा के बिना उनकी उदासी और खालीपन साफ झलक रही है। इसके बाद प्रियंका के वीडियो में आते ही माहौल बदल जाता है। निक के चेहरे पर मुस्कान लौट आती है और उनका रोमांटिक अंदाज सामने आ जाता है। दोनों एक-दूसरे के साथ प्यार भरे पल साझा करते हैं और लिपलॉक मोमेंट भी कैमरे में कैद होता है। दोनों के बीच की केमिस्ट्री उनके बीच के गहरे रिश्ते की झलक दे रहा है। निक ने कैप्शन में लिखा, 'मैं खो नहीं सकता।'

सिजलिंग केमिस्ट्री के दीवाने हुए फैंस

एक्ट्रेस ब्लू कलर की रिवीलिंग ड्रेस में स्टनिंग लगीं। कपल की केमिस्ट्री के साथ-साथ पीसी के इस लुक ने फीमले फैंस का ध्यान खींचा। खैर, कपल के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री के फैंस दीवाने हो गए हैं। ये पहली बार नहीं है जब कपल के बीच कुछ ऐसा देखा गया हो। दोनों अक्सर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते दिखते हैं।

Advertisement

प्रियंका चोपड़ा अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा अपनी हालिया रिलीज 'हेड ऑफ स्टेट' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। वो फिल्म में इदरीस एल्बा और जॉन सीना संग नजर आईं। इस एक्शन-कॉमेडी फिल्म में उनके एक्शन सीन ने हर किसी का दिल जीत लिया। इसके अलावा प्रियंका एसएस राजामौली की फिल्म में महेश बाबू के साथ नजर आने वाली हैं। पीसी ने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें: मां की ख्वाहिश सिड ने की पूरी, किलकारी गूंजते ही पुराना VIDEO हुआ वायरल

Advertisement

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 17 July 2025 at 11:43 IST