VIDEO: जब रेत लेकर समुद्र की तरफ चलने लगी मालती, प्रियंका कॉलर से पकड़कर बेटी को लाईं पीछे
Priyanka Chopra with Malti Marie: प्रियंका चोपड़ा जोनस ने बेटी मालती मैरी के साथ समुद्र किनारे अपना संडे बिताया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Priyanka Chopra with Malti Marie: मशहूर एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर प्रियंका चोपड़ा जोनस ने फैंस को अपने फन संडे की झलक दिखाई है। बाजीराव मस्तानी फेम एक्ट्रेस ने अपनी लाडली बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ अपना रविवार का दिन बिताया है जिसकी एक क्यूट सी झलक उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को भी दिखाई है।
प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जो काफी वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि कैसे नन्ही मालती समुद्र किनारे रेत के साथ खेलती नजर आ रही हैं जबकि एक्ट्रेस उसका वीडियो बना रही होती हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती मैरी संग ऐसे बिताया संडे
सिटाडेल स्टार के वीडियो पर फैंस काफी प्यार भरे कमेंट्स कर रहे हैं। इसमें बेबी मालती मैरी चोपड़ा जोनस ने स्विमसूट पहना हुआ है और समुद्र किनारे भागते हुए खेल रही है। कभी स्टार किड रेत के साथ खेलती है तो कभी पानी की तरफ भागते हुए जाती है। वीडियो में बीच बीच में प्रियंका चोपड़ा जोनस की झलक भी फैंस को देखने के लिए मिल रही है जो अपनी बेटी को ऐसे खेलते देख अपनी हंसी नहीं रोक पा रही हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए ग्लोबल आइकन ने कैप्शन में लिखा है- ‘इस तरह का संडे। आभारी हूं’। अब उनका ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस मां-बेटी की जोड़ी पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।
Advertisement
फैंस कर रहे निक जोनस को मिस
फैंस अब मालती मैरी की क्यूटनेस पर फिदा हो गए हैं और लगातार वीडियो पर कमेंट करते हुए उसकी तारीफ कर रहे हैं। एक ने लिखा- मालती कितनी जल्दी बड़ी हो गई, कितनी प्यारी लग रही है। वहीं, दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है- मैं और बेटी दोनों ही कितने क्यूट हैं। तीसरा फैन लिखता है- प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी से काफी प्यार करती हैं और कितने अच्छे से उनकी परवरिश कर रही हैं। कुछ फैंस ने प्रियंका के पति और अमेरिकी सिंगर-एक्टर निक जोनस को भी काफी मिस किया।
ये भी पढे़ंः 'जनता आपसे बहुत प्यार करती है...' परेश रावल-वरुण धवन ने PM Modi को दी तीसरे कार्यकाल की बधाई