अपडेटेड 21 March 2024 at 15:58 IST

प्रियंका चोपड़ा की बेटी ने बोला ‘अयोध्या’, हाथ जोड़कर किए राम मंदिर में दर्शन, फैंस कर रहे तारीफ

Priyanka Chopra in Ayodhya: राम जन्मभूमि से प्रियंका चोपड़ा के परिवार की कई तस्वीरें सामने आई हैं। इस दौरान, एक्ट्रेस ने येलो कलर की साड़ी पहनी थी।

Follow : Google News Icon  
Priyanka Chopra in Ayodhya
प्रियंका चोपड़ा | Image: instagram

Priyanka Chopra in Ayodhya: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस इस समय भारत में हैं। कल यानि 20 मार्च को उन्होंने राम नगरी अयोध्या में राम लला के दर्शन किए। इस दौरान, उनके साथ उनके पति निक जोनस (Nick Jonas), बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) और मां मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) भी मौजूद थीं।

पीसी के अयोध्या दौरे की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। एक्ट्रेस कुछ दिन पहले ही अपनी लाडली मालती को लेकर अपने देश वापस आई थीं। बाद में उनके अमेरिकी सिंगर-एक्टर पति निक जोनस ने उन्हें जॉइन किया। अब पूरा परिवार साथ में अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचा।

प्रियंका चोपड़ा जोनस ने किए रामलला के दर्शन

राम जन्मभूमि से प्रियंका चोपड़ा के परिवार की कई तस्वीरें सामने आई हैं। इस दौरान, एक्ट्रेस ने येलो कलर की साड़ी पहनी थी जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। निक भी वाइट कुर्ता पायजामा में राम नगरी पहुंचे। हालांकि, सारी लाइमलाइट चुरा ली नन्ही मालती ने जिसे एक्ट्रेस ने एथनिक आउटफिट पहनाया था। साथ ही मालती के बिंदी भी लगाई थी।

राम लला के दर्शन करने के बाद सिटाडेल स्टार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने अयोध्या से अपने परिवार के साथ कई सारी तस्वीरें और वीडियो शेयर की जो राम मंदिर के अंदर की हैं। बाद में बाजीराव मस्तानी फेम एक्ट्रेस ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह मालती से अयोध्या बुलवाती नजर आ रही हैं। जिस क्यूट अंदाज में बेबी जोनस ने अयोध्या बोला है, वो अब सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

Advertisement

गले में जय श्री राम का पटका पहनकर किए दर्शन

राम मंदिर के अंदर जब पुजारियों ने प्रियंका चोपड़ा और उनके परिवार के माथे पर तिलक लगाया तो मालती का रिएक्शन देखने लायक था। पूरा परिवार जय श्री राम का पटका पहने नजर आया। फैंस को अब प्रियंका और निक का ये सनातनी अंदाज काफी पसंद आ रहा है। पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- जय सिया राम। बच्ची और पूरे परिवार के लिए आशीर्वाद लिया।

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

ये भी पढ़ेंः Bhaiya Ji Teaser: मनोज बाजपेयी के ड्रीम प्रोजेक्ट 'भैया जी' का टीजर रिलीज, एक्टर का दिखा दमदार अवतार

Advertisement

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 21 March 2024 at 06:46 IST