अपडेटेड 30 March 2024 at 08:26 IST
Mannara के बर्थडे बैश में प्रियंका चोपड़ा का जलवा, पति निक के लिए किया ऐसा डांस, नहीं हटेंगी निगाहें
Mannara Chopra Birthday Bash: मनारा चोपड़ा के 33वें बर्थडे सेलिब्रेशन में प्रियंका चोपड़ा भी अपने पति निक जोनस के साथ पहुंची थीं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Mannara Chopra Birthday Bash: मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों भारत में अपने परिवारवालों के साथ जमकर एंजॉय कर रही हैं। शुक्रवार रात वह अपनी कजिन और एक्ट्रेस मनारा चोपड़ा (Mannara Chopra) के 33वें बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल हुईं जिसकी तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। इस पार्टी में वह अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ पहुंची थीं।
अपनी कजिन प्रियंका चोपड़ा की तरह, मनारा चोपड़ा भी एक फिल्म एक्ट्रेस हैं जो इन दिनों एक रिएलिटी शो के लिए सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह अपनी बर्थडे पार्टी में रेड ड्रेस में पहुंची थीं। वहीं, ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा जोनस को वाइट कटआउट ड्रेस में कहर ढाते देखा गया।
मनारा चोपड़ा की बर्थडे पार्टी में पहुंचे प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस
सोशल मीडिया पर चोपड़ा फैमिली के सेलिब्रेशन के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में तो बाजीराव मस्तानी फेम एक्ट्रेस को अपने पति निक के लिए डांस करते भी देखा जा सकता है। दरअसल, मनारा ने अपने परिवारवालों और दोस्तों के लिए मुंबई में अपने जन्मदिन का जश्न रखा था जिसमें कई सेलिब्रिटीज को स्पॉट किया गया।
निक जोनस के लिए प्रियंका चोपड़ा ने किया डांस
इस बीच, एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें चोपड़ा खानदान फैमिली पिक्चर के लिए एक साथ खड़ा होता नजर आ रहा है। इसमें दिख रहा है कि जब फोटो के लिए निक जोनस को बुलाया जाता है तो प्रियंका वहीं सबके सामने खड़ी होकर डांस करने लगती हैं। ये देखकर मनारा जोर-जोर से हंसने लगती हैं। अब ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। दरअसल, प्रियंका अपने पति निक का डांस करते हुए स्वागत कर रही थीं।
Advertisement
बता दें कि इस पार्टी में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस वाइट में ट्विनिंग करते नजर आए थे। जहां सिटाडेल स्टार वाइट ड्रेस में गॉर्जियस लग रही थीं तो वहीं उनके पति वाइट शर्ट में नजर आए जिसके ऊपर पत्तियों का प्रिंट था। सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, उनमें मनारा और प्रियंका की बॉन्डिंग साफ झलक रही है। फैंस दोनों कजिन को एक साथ मस्ती करते देख खुश हो गए हैं।
ये भी पढ़ेंः Crew Day 1: करीना, कृति, तब्बू के ग्लैमर के आगे फीकी पड़ीं बाकी फिल्में, पहले दिन ही हथिया लिया BO
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 30 March 2024 at 08:26 IST