अपडेटेड 8 February 2025 at 11:37 IST
कभी ढोल पर नाचीं, कभी भाभी नीलम की उतारी नजर... भाई की शादी में दिखा प्रियंका चोपड़ा का जलवा, निक ने भी निभाई रस्में
Priyanka Chopra’s Brother Wedding: प्रियंका चोपड़ा ने अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में खूब एंजॉय किया। उनका ढोल पर नाचने का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Priyanka Chopra’s Brother Wedding: ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के लाडले भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने अपनी लॉन्गटर्म गर्लफ्रेंड नीलम उपाध्याय से शादी कर ली है। कपल ने 7 फरवरी को मुंबई में सात फेरे लिए थे। शादी के जश्न से अब कई वीडियो सामने आए हैं जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं।
प्रियंका ने अपने भाई की बारात में ढोल पर जमकर डांस किया था। उनके चेहरे पर ननद बनने की खुशी साफ झलक रही थी। उनके पति और अमेरिकी सिंगर-एक्टर निक जोनस भी साले साहब की शादी में काफी एंजॉय करते दिखे। इतना ही नहीं, एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें निक को जीजा की रस्में निभाते देखा जा सकता है।
भाई की बारात में खूब नाचीं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने अपने भाई की शादी के लिए क्रिस्टल लहंगा पहना था जिसमें वो काफी गॉर्जियस लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को डायमंड नेकलेस और ईयररिंग्स के साथ पूरा किया। वहीं, उनके पति निक जोनस वाइट शेरवानी में हैंडसम लग रहे थे। एक्ट्रेस ही अपने भाई का हाथ पकड़ते हुए उन्हें स्टेज तक लेकर गई थीं।
एक अन्य वीडियो में नीलम उपाध्याय की ब्राइडल एंट्री भी देखी जा सकती है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे प्रियंका ने ना केवल अपनी भाभी की नजर उतारी, बल्कि उनका लहंगा भी ठीक करने में उनकी मदद की। फिर वो नीलम को स्टेज तक भी छोड़कर आती हैं। फैंस को ननद और भाभी की ये बॉन्डिंग काफी पसंद आ रही है।
Advertisement
परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा भी शादी में पहुंचे
सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय के प्री-वेडिंग फंक्शन को मिस करने के बाद चमकीला स्टार परिणीति चोपड़ा आखिरकार अपने पति राघव चड्ढा के साथ अपने कजिन की शादी में पहुंची थीं। उन्होंने रेड आउटफिट पहना था जिसकी झलक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। बता दें कि बीते कई समय से मीडिया के गलियारों में चर्चा थी कि परिणीति और प्रियंका के बीच अनबन चल रही है। प्रियंका भी 2023 में परिणीति की शादी में शामिल नहीं हुई थीं।
ये भी पढे़ंः राजकुमार राव पत्नी पत्रलेखा के साथ पहुंचे महाकुंभ, संगम में किया पवित्र स्नान, बोले- यहां का माहौल काफी अच्छा है
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 8 February 2025 at 11:37 IST