अपडेटेड 3 February 2024 at 07:23 IST

Poonam Pandey की मौत के बाद नहीं हो पा रहा परिवार से संपर्क, बहन ने बंद किया फोन; सस्पेंस क्यों?

पूनम पांडे की बहन ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया है।

Follow : Google News Icon  
Poonam Pandey
पूनम पांडे का निधन | Image: Instagram

Poonam Pandey Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे के निधन की आज (2 फरवरी) शॉकिंग खबर आई, जिसने पूरी इंडस्ट्री को सकते में ला दिया। पूनम केवल 32 साल की थीं। वह सर्वाइकल कैंसर से जिंदगी की जंग हार गई। इतनी कम उम्र में यूं पूनम पांडे के दुनिया से चले जाने पर हर कोई हैरान है। किसी के लिए भी इस पर यकीन करना आसान नहीं था। बताया जा रहा है कि पूनम अपनी मौत के समय अपने होम टाउन कानपुर में थीं और वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली।

पूनम पांडे की मौत की जानकारी उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए दी गई। हालांकि, उनके परिवार या बहन की तरफ से पूनम की मौत पर कोई कन्फर्मेशन नहीं मिला। वहीं पूनम पांडे के निधन के बाद अब उनकी बहन से भी संपर्क टूट गया है।  सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पूनम के निधन के बाद उनकी बहन का फोन बंद हो गया है।

बहन का मोबाइल फोन स्विच ऑफ

जानकारी के अनुसार पूनम की बहन मुंबई के वर्ली में रहती थीं। एक्ट्रेस के निधन की जानकारी मिलने के बाद उनसे संपर्क करने की कोशिश हुई। उनका फोन भी स्विचऑफ आ रहा है। केवल इतना ही नहीं पूनम के शव का भी अबतक कुछ अता पता नहीं चल पाया है। उनके अंतिम संस्कार की भी फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है, जिसके चलते पूनम की मौत पर संस्पेंस बनने लगा है। 

पूनम की मौत हर किसी के लिए भी शॉकिंग हैं, क्योंकि वह कुछ दिनों पहले ही पार्टीज और इवेंट में शामिल होती हुई नजर आ रही थीं। 4 दिन पहले पूनम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की थी, जिसमें देखकर समझा जा सकता है कि वह गोवा में पार्टी कर रही थीं। इसके बाद सर्वाइकल कैंसर से यूं दुनिया से चले जाना हर किसी के लिए हैरान कर देने वाला है। 

Advertisement

जारी किया गया था स्टेंटमेंट

बता दें कि पूनम पांडे के निधन की शॉकिंग न्यूज आज (2 फरवरी) को उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए दी गई। बयान में कहा गया, "ये सुबह हम सबके लिए मुश्किलों भरी थी। ये बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि सर्वाइकल कैंसर की वजह से हमने अपनी प्यारी पूनम को खो दिया है। वह आज तक हर किसी के साथ प्यार और दयालुता के साथ पेश आई हैं। इस मुश्किल घड़ी में हम सब आपसे प्राइवेसी की मांग करते हैं ताकि उन्हें प्यार से याद कर सकें।"
 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 2 February 2024 at 18:49 IST