'इतने अच्छे 'पतिदेव' मिले हैं...', गोविंदा के सपोर्ट में उतरी पूनम पांडे, एक्टर की पत्नी को सुनाई खरी-खोटी; गाली देने पर भी भड़कीं
गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा काफी लंबे समय से अपने बीच के विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच पति-पत्नी के विवाद में पूनम पांडे कूद पड़ी हैं। उन्होंने खुलकर एक्टर का सपोर्ट किया है और सुनीता आहूजा को खरी खोटी सुनाई है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Poonam Pandey: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक की याचिका वापस लेने के बाद भी कपल सुर्खियों में बना हुआ है। गोविंदा का उनकी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ कथित अफेयर की अफवाहें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस बीच, एक्ट्रेस पूनम पांडे ने इनके मुद्दे पर रिएक्ट करते हुए खुलकर गोविंदा का सपोर्ट किया है।
फिल्म 'आ गया हीरो' में गोविंदा के साथ काम कर चुकीं पूनमा पांडे ने कपल की पब्लिक कंट्रोवर्सी पर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि गाली मत दो यार, इतने अच्छे पतिदेव मिले हैं। तुम्हें गोविंदा मिला है। क्या बात कर रहे हो? पहले से नहीं पता था क्या कि वो इतने बड़े स्टार हैं?
गाली देने वालों को थोड़ी न सपोर्ट करूंगी- पूनम
एक्ट्रेस से गोविंदा के सपोर्ट करने पर जब सवाल हुआ, तब उन्होंने बिना सोचे-समझे कहा, 'मैं गोविंदा का सपोर्ट करूंगी, सर 100 परसेंट सपोर्ट करूंगी। उन्हें थोड़ी करूंगी, जो गाली दे रहा है।'
'खुलेआम लेकर घूम रहे, पीठ पीछे नहीं'
हाल ही में सुनीता ने गोविंदा की को-स्टार पर 'शुगर डैडी' वाला कमेंट किया था, जब वो एक्टर के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं। अब इसे लेकर पूनम पांडे ने कहा, 'किसी के पीठ पीछे थोड़ी न घूम रहे थे। एयरपोर्ट पर थे।'
Advertisement
सुनीता आहूजा ने वापस ली तलाक की अर्जी
कपल की शादीशुदा जिंदगी में चल रही खटपट के बीच सुनीता आहूजा को बुधवार को मुंबई के एक फैमिली कोर्ट के बाहर देखा गया था। यहां वो अपने बेटे के साथ पहुंची थीं। इसके कुछ घंटों बाद गोविंदा के मैनेजर ने कंफर्म किया कि वो वहां तलाक का केस वापस लेने गई थीं।