अपडेटेड 25 March 2026 at 21:27 IST

‘लेडी अंडरटेकर’ बन द ग्रेट खली से भिड़ीं पूनम पांडे, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान, देखें Video

Poonam Pandey With Great Khali Video: द ग्रेट खली और पूनम पांडे का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस लेडी अंडरटेकर बनकर रेसलर को चैलेंज कर रही हैं। ये वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।

Follow : Google News Icon  
Poonam Pandey With Great Khali Video
Poonam Pandey With Great Khali Video | Image: INSTAGRAM

Poonam Pandey With Great Khali Video: सोशल मीडिया पर पूनम पांडे और द ग्रेट खली का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दोनों साथ नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच की बातचीत और मस्ती भरा अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है, जिसके चलते ये वीडियो क्लिप चर्चा में बनी हुई है। इसमें पूनम लेडी अंडरटेकर बनकर द ग्रेट खली को चैलेंज करती हुई नजर आती हैं। आइए वीडियो में देखते हैं कि आगे क्या हुआ।

पूनम पांडे ने खली को दिया फाइट का चैलेंज

वायरल वीडियो में पूनम पांडे मजाकिया अंदाज में खली को फाइट के लिए चैलेंज करती नजर आती हैं। वह उनसे पूछती हैं कि क्या उन्होंने कभी अंडरटेकर से फाइट की है। खली इसके जवाब में हां कहते हैं। इसके बाद पूनम कहती हैं कि लोग उन्हें ‘लेडी अंडरटेकर’ कहते हैं और वह उनके साथ फाइट करना चाहती हैं।

‘फाइट’ का सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

पूनम की बात सुनकर खली मुस्कुराते हैं और उनके हाथ को पकड़कर मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि उनके डोले काफी मजबूत हैं। इसके बाद दोनों हल्की-फुल्की मस्ती में फाइट करते नजर आते हैं। वीडियो का यही फन मोमेंट फैंस को खूब पसंद आ रहा है। यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। यूजर्स इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं और दोनों की केमिस्ट्री को एंटरटेनिंग बता रहे हैं।

यूजर्स के मजेदार रिएक्शन

वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में कमेंट कर रहे हैं। किसी ने लिखा कि गलत इंसान से पंगा ले लिया, तो किसी ने कहा कि खली के सामने टिकना आसान नहीं है। इस तरह से लोगों की प्रतिक्रियाएं इस वीडियो को और ज्यादा वायरल हो रहा है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: स्विमिंग पूल में मस्ती, डांस फिर KISS, रश्मिका ने शेयर किया हनीमून VIDEO

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 25 March 2026 at 21:27 IST