'उनके साथ जो समय बिताया वो जादुई था, लेकिन अब...', बॉबी देओल संग प्यार में थीं पूजा भट्ट, रिलेशनशिप को लेकर खोला बड़ा राज!

Pooja Bhatt: पूजा भट्ट ने हाल ही में माना कि वो बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल के प्यार में थी। उन्होंने उनके साथ बिताए लम्हे को जादुई बताया।

Follow : Google News Icon  
Bobby Deol Pooja Bhatt
Bobby Deol Pooja Bhatt | Image: Instagram

Pooja Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिल्ममेकर पूजा भट्ट अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। वो अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर भी बेधड़क बात करती हैं। अब उन्होंने हाल ही में माना कि वो बॉबी देओल संग रिलेशनशिप में थीं। उनके साथ बिताए वक्त को उन्होंने मैजिकल कहा।

पूजा भट्ट ने विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में कई विषयों पर खुलकर बात की। इन्हीं में से एक उनका बॉबी देओल संग रिलेशनशिप भी रहा। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'मैं बॉबी देओल से अपनी जिंदगी में बहुत बाद में मिली और मुझे उनसे प्यार हो गया।'

बॉबी देओल संग क्यों टूटा था रिश्ता?

रिश्ता क्यों टूटा? इस सवाल के जवाब में पूजा भट्ट ने कहा, 'हम दोनों अलग-अलग दिशाओं में आगे बढ़ गए। वो मेरी जिंदगी का एक जादुई दौर था। उनके साथ रहना अपने आप में एक जादुई अनुभव था। लेकिन मुझे आज बैठकर इस बारे में बात करना ठीक नहीं लगता कि उनके साथ मेरा रिश्ता क्यों टूटा या कैसा था।'

रिश्ता था, कभी इनकार नहीं किया- पूजा भट्ट

उन्होंने आगे कहा, 'वो रिश्ता था, इस बात से कभी इनकार नहीं किया गया। आज वे शादीशुदा है और उनके बच्चे भी बड़े हो चुके हैं। मैं उनके लिए काफी खुश हू्ं। मैं अभी इस बारे में बात कर उसे अच्छे वक्त को खराब नहीं करना चाहती। हमें हमेशा उन लोगों को लेकर डिग्निटी बनाए रखना चाहिए जो हमारी जिंदगी का हिस्सा रह चुके हैं। साथ ही उन्हें लेकर भी जो अब उनकी जिंदगी में हैं।'

Advertisement
Uploaded image

मनीष मखीजा संग क्यों टूटी शादी?

पूजा भट्ट ने बिजनेसमैन मनीष मखीजा से 11 साल बाद अपनी शादी टूटने को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, 'हम दोनों की बात नहीं होती है। शादी की शुरुआत में हम काफी अच्छे थे। पहले लगा कि हम अच्छे दोस्त हैं, लेकिन वो दोस्ती नहीं थी।'

एक्स हसबैंड मनीष मखीजा अब शादीशुदा है? इसके जवाब में वो कहती हैं, 'मुझे नहीं मालूम और न ही मैं जानना चाहती हूं। मैं मूव ऑन कर चुकी हूं। शादी टूटने के बाद भी हम दोस्त थे। लेकिन दोस्ती भी नहीं टिक पाई, क्योंकि जहां सम्मान नहीं वहां रिलेशन नहीं होना चाहिए।'

Advertisement

तलाक के बाद के टूट गईं थी पूजा

पूजा भट्ट ने बताया कि 11 साल का रिश्ता खत्म होने के बाद वो टूट गई थीं। उन्हें शराब पीने की लत लग गई थी। फिर उनके पिता महेश भट्ट ने उनसे कहा कि अगर वो उनसे प्यार करती हैं तो पहले खुद से प्यार करना सीखे। पिता की इस बात ने उनके दिल को इस कदर छुआ कि उन्होंने शराब पीनी छोड़ दी। उनके मुताबिक, उन्होंने 10 साल से शराब को हाथ भी नहीं लगाया है। भट्ट ने कहा कि अब उन्हें खुद से सच्चा प्यार है।

यह भी पढ़ें: Shraddha Kapoor: 'कैमरामैन राहुल मोदी हैं क्या?' श्रद्धा कपूर ने शेयर की फनी डांस VIDEO, तो यूजर्स ने कुछ यूं किया रिएक्ट

Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड