'पंचायत सुनता है ना?', जब रिपब्लिक के समिट में बिनोद और बनराकस से मिले PM मोदी, पूछ लिया कुछ ऐसा, जोरदार लगे ठहाके- VIDEO

'पंचायत' सीजन 5 का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस को बड़ा सरप्राइज मिला, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिनोद और बनराकस से मुलाकात की। इस मुलाकात का वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।

PM Modi Met Ashok Pathak Durgesh Kumar
PM Modi Met Ashok Pathak Durgesh Kumar | Image: Instagram

PM Modi Met Panchayat Actors: 'देख रहा है बिनोद' डायलॉग से देशभर में मशहूर होने वाले अभिनेता अशोक पाठक आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अमेजन प्राइम की सुपरहिट वेब सीरीज 'पंचायत' में 'बिनोद' का सीधा-साधा किरदार निभाने वाले अशोक पाठक ने दर्शकों के दिल में अपनी एक अमिट छाप छोड़ी है। हालांकि, अब ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी भी 'बिनोद' किरदार के मुरीद हो गए हैं। हाल ही में उन्होंने अशोक पाठक संग मुलाकात के दौरान कुछ ऐसा कहा जिसने हर किसी को भौचक्का कर दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 'रिपब्लिक समिट 2026’ में 'पंचायत' के जाने-माने एक्टर्स अशोक पाठक और दुर्गेश कुमार से मुलाकात की थी। इसी समिट में बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर, तेलुगु एक्टर रामचरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। इन्हीं के बीच पीएम मोदी की नजर अचानक ‘बिनोद' और बनराकस पर पड़ी, तो वे उनसे मिलने पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में सीरीज का फेमस डायलॉग बोला जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

PM मोदी ने वीडियो किया शेयर

पीएम मोदी ने इस मुलाकात का वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'बिनोद से कुछ बातें।' इसमें वो दुर्गेश कुमार यानी बनराकस और अशोक पाठक से हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने हाथ मिलाते हुए पूछा, 'बिनोद सुनता है कि नहीं सुनता?' इस मजेदार वीडियो को लोगों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है।

यूजर्स बोले- छा गया बिनोद

वीडियो को महज 24 घंटे से भी कम समय में लाखों बार देखा और लाइक किया जा चुका है। वहीं कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'ये कोलैब हमेशा याद रहेगा।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'छा गया बिनोद।' एक अन्य ने लिखा, 'देख रहा है बिनोद, प्रधानमंत्री जी हमसे कैसे मिल रहे हैं।'

Advertisement

अशोक पाठक अपकमिंग प्रोजेक्ट

बता दें कि 'पंचायत' सीजन 4 के अलावा अशोक पाठक हाल ही में राधिका आप्टे स्टारर 'सिस्टर मिडनाइट' में दिखाई दिए थे। अब उन्हें 2026 में अपकमिंग 'पंचायत' सीजन 5 में देखा जाएगा, जिसमें वे एक बार फिर 'बिनोद' के किरदार में दर्शकों को गुदगुदाते नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: फूल, तोहफे और रोमांटिक डांस... मौत से पहले केतन ने सिया को दिया था खूबसूरत बर्थडे सरप्राइज, VIDEO हुआ वायरल

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड