अपडेटेड 30 September 2024 at 11:51 IST
वो कल्चरल आइकन हैं… मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड मिलने पर PM मोदी ने दी बधाई
Mithun Chakraborty: पीएम नरेंद्र मोदी ने मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के सम्मान के लिए बधाई दी है जिसका ऐलान आज ही भारत सरकार ने किया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Mithun Chakraborty: भारत सरकार ने आज यानि सोमवार को ऐलान किया है कि इस साल दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड (Dadasaheb Phalke Award) से बॉलीवुड सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती को सम्मानित किया जाएगा। इस बड़े सम्मान पर अब पीएम नरेंद्र मोदी ने भी मिथुन दा को बधाई दी है।
लीजेंड्री स्टार मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके अद्वितीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने तीन नेशनल अवॉर्ड जीते हैं, और अब उनके नाम एक और उपलब्धि हो गई है।
मिथुन चक्रवर्ती को पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है। बॉलवुड के डिस्को डांसर उर्फ मिथुन चक्रवर्ती को ये अवॉर्ड 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी में पेश किया जाएगा जो 8 अक्टूबर को होने वाले हैं। अब पीएम मोदी ने भी कुछ देर पहले अपने एक्स हैंडल के जरिए मिथुन दा के लिए ट्वीट किया है।
पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा- “मुझे खुशी है कि श्री मिथुन चक्रवर्ती जी को भारतीय सिनेमा में उनके अद्वितीय योगदान को मान्यता देते हुए प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। वह एक कल्चरल आइकन हैं, जिनकी उनके बहुमुखी प्रदर्शन के लिए पीढ़ियों से तारीफ होती रही है। उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं”।
Advertisement
मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी और लिखा था कि “यह ऐलान करते हुए सम्मानित महसूस हो रहा है कि दादा साहेब फाल्के चयन जूरी ने भारतीय सिनेमा में उनके प्रतिष्ठित योगदान के लिए महान अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को अवॉर्ड देने का फैसला किया है। इस अवॉर्ड को 8 अक्टूबर को 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी में पेश किया जाएगा”।
ये भी पढ़ेंः सिनेमा में योगदान के लिए मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, सरकार का ऐलान
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 30 September 2024 at 11:51 IST