BO Collection: जाह्नवी कपूर के किरदार पर मच रहा बवाल, फिर भी 'पेद्दी' ने की धुंधाधार कमाई, 'आदिपुरुष' और 'चंदू चैंपियन' के रिकॉर्ड हुए ध्वस्त

Peddi Box Office Collection Day 2: राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' में जाह्नवी कपूर के किरदार को लेकर काफी बवाल मच रहा है। फिर भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर कमाई कर रही है।

Box Office Collection
Box Office Collection | Image: X

Peddi Box Office Collection Day 2: साउथ के सुपरस्टार राम चरण और जाह्नवी कपूर की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी विवाद चल रहा है, खासकर जाह्नवी कपूर के किरदार को लेकर दर्शक नाराजगी जता रहे हैं। इसके बावजूद महज दो दिनों के अंदर ही इस फिल्म नें दुनिया भर में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म में राम चरण के साथ दिव्येंदु शर्मा और बोमन ईरानी के अभिनय की भी जमकर तारीफ हो रही है। हालांकि फिल्म को लेकर हो रही नकारात्मक चर्चा का असर इसके कलेक्शन पर भी दिखने लगा है।

जाह्नवी के किरदार पर मचा भारी बवाल

फिल्म में एक खिलाड़ी के स्ट्रगल की कहानी दिखाई गई है जो क्रिकेट और कुश्ती में खुद को साबित करना चाहता है। दूसरी तरफ जाह्नवी कपूर के रोल को लेकर काफी आलोचना हो रही है। दर्शकों का मानना है कि फिल्म में जाह्नवी के किरदार को बहुत ज्यादा दबाया गया है और सिर्फ उनकी बॉडी पर फोकस किया गया है। खुद जाह्नवी ने भी माना है कि फिल्म में उनके किरदार का अपमान हुआ है। एक्ट्रेस ने इस विवाद से जुड़ पोस्ट को लाइक किया है, जिससे ऐसा माना जा रहा है कि वह भी नाराज हैं। इस विवाद पर डायरेक्टर ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि दर्शक इसे इस नजरिए से देखेंगे और आगे से वह इस बात का पूरा ध्यान रखेंगे।

कमाई के मामले में तोड़े कई रिकॉर्ड

कलेक्शन की बात करें तो 'पेद्दी' ने शानदार शुरुआत की है। फिल्म ने बुधवार को पेड प्रिव्यूज से 18.50 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद गुरुवार को पहले दिन पर फिल्म ने भारत में 51 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। शुक्रवार को दूसरे दिन पर फिल्म की कमाई में करीब 47% की गिरावट आई और इसने 26.90 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इस तरह भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 96.40 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 114.49 करोड़ रुपये हो गया है। इस कमाई के साथ ही 'पेद्दी' ने कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन'  के 63.57 करोड़ के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा तेलुगु फिल्मों की टॉप 10 लिस्ट में इसने प्रभास की 'आदिपुरुष' के 104.50 करोड़ के रिकॉर्ड को तोड़कर 9वें स्थान हासिल कर लिया है।

राम चरण के करियर की सबसे बड़ी सोलो ओपनिंग

यह फिल्म राम चरण के करियर की सबसे बड़ी सोलो ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। इसने उनकी पिछली फिल्म 'गेम चेंजर' के दूसरे दिन के कलेक्शन 72.60 करोड़ रुपये को आसानी से पार कर लिया है। हालांकि यह फिल्म 'आरआरआर' के दूसरे दिन के कलेक्शन 216.7 करोड़ रुपये से काफी पीछे है। इसके साथ ही 'पेद्दी' ने ‘जवान’ और ‘द राजा साहब’ जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है, हालांकि यह रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के 238.60 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड से आगे नहीं निकल पाई।

Advertisement

ओवरसीज में शानदार प्रदर्शन पर मेकर्स की बढ़ी चिंता

दुनिया भर में फिल्म का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा है। Day 2 पर फिल्म ने विदेशों से 8 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल ओवरसीज कलेक्शन 36 करोड़ रुपये हो गया है। इसी के साथ Peddi का Day 2 का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 150.49 करोड़ रुपये पहुंच गया है। फिल्म को सबसे ज्यादा फायदा अमेरिका और यूके के बाजारों से हुआ है। करीब 350 करोड़ रुपये के भारी बजट में बनी इस फिल्म के लिए यह आंकड़े भले ही बड़े दिख रहे हों, लेकिन दूसरे दिन ही कमाई का ग्राफ लगभग आधा हो जाना मेकर्स के लिए चिंता का विषय बन गया है।

यह भी पढ़ें: ग्रहों की चाल चमकाएगी इन राशियों का भाग्य, जानें शनिवार की राशिफल
 

Advertisement
Published By:
 Kirti Soni
पब्लिश्ड