अपडेटेड 17 October 2023 at 12:03 IST

Parineeti Chopra ने मालदीव से शेयर की पूल फोटो, लिखा- अपने हनीमून पर…

Parineeti Chopra Pool Photo: परिणीति चोपड़ा अपने पति राघव चड्ढा को छोड़कर अपनी ननद के साथ घूमने मालदीव गई हैं।

Follow : Google News Icon  
Parineeti Chopra Pool Photo

image- Parineeti Chopra instagram
Parineeti Chopra Pool Photo image- Parineeti Chopra instagram | Image: self

Parineeti Chopra Pool Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों मालदीव में चिल कर रही हैं। वह फिलहाल ब्रेक पर हैं और गर्ल्स ट्रिप पर मालदीव पहुंच गई हैं। अपने पति राघव चड्ढा (Raghav Chadha) को छोड़कर वह अपनी ननद के साथ घूमने गई हैं जहां से परी ने अपनी पूल फोटो शेयर की है।

खबर में आगे पढ़ें-

  • मालदीव में चिल कर रहीं परिणीति चोपड़ा
  • हनीमून पर नहीं, गर्ल्स ट्रिप पर हैं परिणीति चोपड़ा
  • पति राघव चड्ढा को छोड़कर ननद के साथ कर रहीं एंजॉय

मालदीव में चिल कर रहीं परिणीति चोपड़ा

मिशन रानीगंज स्टार ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो के जरिए फैंस को अपडेट दिया था कि वह मालदीव पहुंच गई हैं। अब उन्होंने अपनी एक पूल फोटो शेयर की है जिसमें परिणीति का सिजलिंग अंदाज देखते ही बन रहा था।

इस फोटो में एक्ट्रेस को पूल में खड़े होकर पोज देते देखा जा सकता है। उन्होंने ब्लैक कलर का स्विमसूट पहना होता है। साथ ही उनका पिंक चूड़ा हमेशा की तरह इस बार भी लाइमलाइट में आ गया है। इसे शेयर करते हुए परिणीति ने फिर से क्लियर कर दिया है कि वह अपने हनीमून पर नहीं गई हैं। साथ ही ये भी खुलासा किया कि ये फोटो उनकी सिस्टर इन लॉ ने ली है।

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @parineetichopra

हनीमून पर नहीं, गर्ल्स ट्रिप पर हैं परिणीति चोपड़ा

एक दिन पहले इश्कजादे स्टार ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्होंने उस रिजॉर्ट की खूबसूरत झलक दिखाई थी जहां वह ठहरी हुई हैं। इस वीडियो के बाद जब कयास लगाए जाने लगे कि वह राघव के साथ हनीमूम पर गई हैं तो एक्ट्रेस ने एक और फोटो शेयर की जिसमें उनके हाथ में कॉफी का मग देखा जा सकता है। इसके साथ उन्होंने लिखा कि वह गर्ल्स ट्रिप पर गई हैं। 

उन्होंने 24 सितंबर को उदयपुर के द लीला पैलेस में आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा से शादी की थी। वह अब शादी के बाद नई दिल्ली में अपने ससुराल में रहने लगी हैं। शादी के बाद ये एक्ट्रेस का पहला ट्रिप है। हालांकि वह अपने पति के साथ नहीं, अपनी ननद के साथ घूमने गई हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः पति राघव को छोड़ किसके साथ मालदीव में चिल कर रहीं Parineeti? सामने आई फोटो

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 17 October 2023 at 12:00 IST