Parineeti Chopra Pregnant: जल्द मिलेगी खुशखबरी, डिलीवरी से कुछ दिन पहले दिल्ली में अपने ससुराल पहुंचीं परिणीति चोपड़ा

Parineeti Chopra Pregnant: परिणीति चोपड़ा अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में हैं। वो अपने पहले बेबी को जन्म देने के लिए दिल्ली में अपने ससुराल पहुंच चुकी हैं।

Follow : Google News Icon  
Parineeti Chopra-Raghav Chadha at Kapil Sharma Show
Parineeti Chopra-Raghav Chadha | Image: Instagram

Parineeti Chopra Pregnant: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जल्द मां बनने वाली हैं। उन्होंने कुछ समय पहले ही एक केक की क्यूट फोटो शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की थी। और अब पता चला है कि उनकी डिलीवरी किसी भी समय हो सकती है। परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा अपने पहले बेबी का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, परिणीति चोपड़ा अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में हैं। वो अपने पहले बेबी को जन्म देने के लिए दिल्ली में अपने ससुराल पहुंच चुकी हैं। यहां ही उनकी पहली डिलीवरी होने वाली है।

परिणीति चोपड़ा किसी भी वक्त दे सकती हैं खुशखबरी

मीडिया रिपोर्ट में आगे लिखा है कि परिणीति चोपड़ा की डिलीवरी किसी भी वक्त हो सकती है। परिणीति चोपड़ा इन दिनों व्लॉगिंग में बिजी हैं। वो अपने यूट्यूब चैनल पर लगातार वीडियो अपलोड कर रही हैं। उनके एक वीडियो में उनके पति राघव चड्ढा भी नजर आए थे। एक्ट्रेस जल्द खुशखबरी देने वाली हैं जिसके लिए परिवार में तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द बनेंगे पैरेंट्स

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपने डेटिंग पीरियड को मीडिया की नजरों से छुपाकर रखा था। फिर उन्होंने 13 मई 2023 को दिल्ली में सगाई करके फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। इस इंगेजमेंट में परिणीति की कजिन प्रियंका चोपड़ा ने भी शिरकत की थी। फिर सितंबर में उदयपुर में परिणीति और राघव ने ग्रैंड लेवल पर धूमधाम से शादी रचाई थी। 

Advertisement

अब शादी के लगभग दो साल बाद परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अगस्त 2025 में एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को गुड न्यूज दी है। उन्होंने एक केक की फोटो शेयर की थी जिसपर लिखा था- "1+1=3" और एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया- ‘हमारा छोटा सा यूनिवर्स आने वाला है। बहुत ज्यादा खुश हैं’।

ये भी पढे़ंः मां बनने के बाद दीपिका पादुकोण ने किया ये बड़ा बदलाव, इंस्टाग्राम पर दिखाई झलक, वायरल हो रही फोटो

Advertisement
Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड