अपडेटेड 30 January 2024 at 09:20 IST

किस सपने को पूरा कर Parineeti Chopra की आंखों में छलक आए आंसू, फोटो शेयर कर लिखी दिल की बात

Parineeti Chopra: अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने के बाद परिणीति चोपड़ा अब अपने सिंगिंग के सफर पर निकल चुकी हैं। उन्होंने लाइव सिंगिंग की शुरुआत कर दी है।

Follow : Google News Icon  
Parineeti Chopra Live Singing Performance
परिणीति चोपड़ा का पहला लाइव सिंगिग परफॉर्मेंस | Image: Instagram

Parineeti Chopra Live Singing Performance: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा पिछले 13 सालों से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। इस दौरान उन्होंने कई फिल्मों में शानदार एक्टिंग कर लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। परिणीति अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। एक्ट्रेस को कई मौकों पर गाना गाते हुए देखा गया है। इसके साथ ही अब एक्ट्रेस एक नए सफर पर निकल पड़ी हैं। परिणीति सिंगिंग में अपना करियर बनाने की ओर आगे बढ़ रही हैं।

दरअसल, परिणीति चोपड़ा ने लाइव सिंगिंग की शुरुआत कर दी है। हाल ही में उन्होंने 'मुंबई फेस्टिवल 2024' में परफॉर्म किया, जिसकी कुछ तस्वीरें और वीडियोज एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए इसकी एक झलक दिखाई है। इस पल को खास बताते हुए परिणीति इमोशनल भी हो गई।

इमोशनल हुईं परिणीति चोपड़ा

उन्होंने अपने पहले लाइव कॉन्सर्ट पर शेयर करते हुए कहा, "और यह हो गया। यह लिखते हुए मेरी आंखों में खुशी के आंसू आ गए: मेरा पहला लाइव परफॉर्मेंस कल रात था और यह वह सब कुछ था, जो मैं चाह सकती थी और इससे भी अधिक।'' इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपने फैंस का शुक्रिया भी अदा। उन्होंने लिखा, "आप सभी ने जो प्यार दिखाया है, उसके लिए आप सभी को धन्यवाद। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।"

अपने इस परफॉर्मेंस के दौरान परिणीति ब्लैक कलर की ड्रेस पहने नजर आई। इसके साथ उन्होंने खूबसूरत ब्लेजर भी कैरी किया था। उनका ये लुक भी काफी स्टाइलिश लग रहा था।

Advertisement

इस फिल्म में नजर आएंगी एक्ट्रेस

बात परिणीति के वर्क फ्रंट की बात करें तो परिणीति चोपड़ा आखिरी बार अक्षय कुमार के साथ 'मिशन रानीगंज: द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू' फिल्म में नजर आई थीं। वह अब 'अमर सिंह चमकीला' में काम करती हुई दिखाई देंगी। फिल्म में परिणीपि के अपोजिट दिलजीत दोसांझ हैं। फिल्म पंजाब के एक मशहूर गायक के जीवन पर आधारित है। 

यह भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन की Pushpa 2 में अब इतने दिन बाकी, मेकर्स ने नया पोस्टर रिलीज कर बढ़ाई फैंस की बेताबी

Advertisement

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 29 January 2024 at 23:52 IST