Parineeti-Raghav: जहरीली हवा में साइकिलिंग का मजा, सेहत बनाने निकले राघव-परिणीति, फैंस ने किया ट्रोल
Parineeti-Raghav: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को अपने पति राघव चड्ढा के साथ दिल्ली में सुबह-सुबह साइकिलिंग करते देखा गया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Parineeti-Raghav: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने पिछले साल सितंबर में आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ लव मैरिज की थी। दोनों अपने-अपने करियर में काफी बिजी रहते हैं। फिर भी एक्ट्रेस अपने पति के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का एक मौका नहीं गंवाती। चमकीला स्टार को हाल ही में सुबह-सुबह राघव के साथ साइकिल चलाते हुए देखा गया।
परिणीति चोपड़ा शूटिंग के चक्कर में ज्यादातर समय मुंबई में ही रहती हैं। वहीं, उनका ससुराल दिल्ली में है। ऐसे में पहला मौका मिलते ही एक्ट्रेस राजधानी भाग जाती हैं।
दिल्ली प्रदूषण में साइकिलिंग करते दिखे राघव-परिणीति
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें राघव और परिणीति को अलग-अलग साइकिल चलाते देखा जा सकता है। दोनों ने ब्लैक आउटफिट पहना होता है और राष्ट्रपति भवन के सामने से साइकिल चलाते हुए गुजर जाते हैं। ये वीडियो सुबह-सुबह का है जो अब फैंस को काफी पसंद आ रहा है। हालांकि, बहुत से ऐसे भी हैं जिन्होंने कपल को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
Advertisement
राघव-परिणीति को लोगों ने क्यों किया ट्रोल?
दिल्ली में हवा काफी जहरीली हो चुकी है। लोगों का सांस लेना भी दूभर हो रहा है। बिगड़ते AQI को देखते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने वायु प्रदूषण की खतरनाक स्थिति को पूरे उत्तर भारत के लिए ‘चिकित्सीय दृष्टि से आपातकाल’ करार दिया है। अब सरकार बढ़ते वायु प्रदूषण को कम करने के लिए जरूरी कदम उठाने वाली है।
Advertisement
इतनी खराब हवा में इसी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा को यूं अपनी पत्नी के साथ सड़क पर साइकिल चलाते देख सोशल मीडिया यूजर्स थोड़ा हैरान रह गए हैं। एक ने लिखा- ‘यहां दिल्ली की हवा इतनी जहरीली हो रही है और इन्हें रोमांस सूझ रहा है’। वहीं, दूसरा कमेंट करता है- 'सर पहले वायु प्रदूषण को देख लीजिए'।