अपडेटेड 28 June 2025 at 21:04 IST

पराग त्यागी ने पत्नी शेफाली जरीवाला को दिया एक आखिरी KISS, भावुक होकर बोले- मेरी परी…; कलेजा चीर देगा VIDEO

Shefali Jariwala's Last Rites: शेफाली जरीवाला का शनिवार को मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया जहां उनके पति पराग त्यागी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

Follow : Google News Icon  
Parag Tyagi Kisses His Wife Shefali Jariwala Goodbye
Parag Tyagi Kisses His Wife Shefali Jariwala Goodbye | Image: instagram

Shefali Jariwala's Last Rites: शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया है। शनिवार को उनका मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया जहां उनके पति पराग त्यागी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। इसके बाद उन्होंने हाथ जोड़कर पैपराजी से एक अपील भी की है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शेफाली जरीवाला का कूपर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम किया गया जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके घर लाया गया था। अपनी बेटी के निधन पर उनकी मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पराग भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। उन्हें इस हालत में देख फैंस भी भावुक हो रहे हैं।

शेफाली जरीवाला को पराग त्यागी ने दिया आखिरी किस

सोशल मीडिया पर शेफाली जरीवाला के अंतिम संस्कार के कई वीडियो सामने आ रहे हैं जिन्हें देख आपका दिल टूट जाएगा। एक फोटो में पराग को अपनी पत्नी को एक आखिरी बार किस करते हुए देखा जा सकता है। वहीं एक्ट्रेस की मां उन्हें पकड़कर उनके बगल में बैठी हुई थीं। उनके आंसू ही नहीं रुक रहे थे।

शेफाली की मां के और भी वीडियो सामने आए हैं जिसमें दिख रहा है कि कैसे वो अपनी बेटी की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पा रहीं। जब उनकी बेटी के पार्थिव शरीर को ले जाया जा रहा था, तब उनकी हालत बिगड़ गई। फिर शेफाली की बहन ने उन्हें संभाला और एक कुर्सी पर बैठाया।

Advertisement

पराग त्यागी की पैपराजी से रिक्वेस्ट

शेफाली जरीवाला को अंतिम विदाई देने के बाद उनके पति पराग त्यागी ने पैपराजी से हाथ जोड़ते हुए एक अपील की है। उन्होंने इमोशनल होते हुए कहा- ‘प्लीज मजाक मत बनाइएगा, मैं सबसे अनुरोध करता हूं। बस मेरी परी के लिए प्रार्थना करिएगा आप सब। वो जहां रहे खुश रहे और शांति से रहे बस’। फिर उन्होंने कैमरे की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ‘प्लीज अब सब बंद कर दीजिए’।

ये भी पढ़ेंः Shefali Jariwala Last Rites: शेफाली जरीवाला के पार्थिव शरीर को ले जाते दिखे पति पराग त्यागी, नहीं रोक पाए आंसू, हालत देख टूट जाएगा दिल

Advertisement

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 28 June 2025 at 21:04 IST