अपडेटेड 20 August 2025 at 07:15 IST
शेफाली जरीवाला को अंतिम सांस तक चाहते रहेंगे पराग, उनके सपनों को पूरा करने के लिए किया ये काम; हर तरफ हो रही तारीफ
पराग त्यागी ने हाल ही मे एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो शेफाली का एक ऐसा काम जारी रखते दिखे जिसकी चारों ओर तारीफ हो रही है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Parag Tyagi: 'कांटा लगा गर्ल' उर्फ शेफाली जरीवाला के निधन को डेढ़ महीने से ज्यादा का समय गुजर गया है। पत्नी को खोने के बाद पराग त्यागी जैसे तैसे खुद को संभाल रहे हैं। वो शेफाली की याद में हर वो काम कर रहे हैं जिससे उन्हें सुकून मिले। अब एक्टर ने ऐसा काम किया है कि हर कोई उनका मुरीद हो गया।
दरअसल, शेफाली जरीवाला एक एनजीओ चलाती थीं जिसका नाम शेफाली जरीवाला राइज फाउंडेशन है। इस फाउंडेशन के जरिये वो गरीब और जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का खर्च उठाया करती थीं। अब भले ही शेफाली दुनिया में नहीं रहीं, लेकिन उनका शुरू किया काम उनके पति जारी रख रहे हैं। इस नेक काम जारी रखने की जिम्मेदारी उनके पति ने अपने कंधों पर ले ली है। उन्होंने अपने सोशल मीडिाय हैंडल पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर किया है।
पराग त्यागी ने किया ये काम
इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किए वीडियो में उन्हें स्कूल यूनिफॉर्म पहने कुछ बच्चों के साथ देखा जा सकता है। इसमें वो बच्चों को कुछ भेंट करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'बधाई हो दोस्तों नव्या, काव्या, ईशान और इनाया, कुछ और बूंदे शेफाली जरीवाला राइज फाउंडेशन नामक समुद्र का हिस्सा बन गई हैं। प्रार्थना करते रहिए और प्यार बरसाते रहिए ताकि हम परी के सपने को पूरा कर सकें और जितना हो पाए उसके जरिये गरीब बच्चों की जिंदगी संवार सकें।'
एक्टर की तारीफ करते नहीं थक रहे लोग
अपनी पत्नी के सपनों को पूरा करने के लिए फैंस एक्टर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं और उनकी वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इतना ही नहीं, उनके इस दयालु भरे काम की सराहना कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन में लोग उन्हें बेस्ट हसबैंड का टैग दे रहे हैं।
Advertisement
पत्नी को करीब रखने का चुना ये तरीका
वीडियो में जिस चीज ने फैंस का ध्यान आकर्षित किया वो पराग के सीने पर बना टैटू था। मालूम हो कि एक्टर ने हाल ही में अपनी पत्नी शेफाली का टैटू अपने सीने पर गुदवाया। उन्होंने शेफाली को अपने करीब रखने का ये अनोखा तरीका चुना। पराग ने टैटू गुदवाने का वीडियो भी अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया था।
कैसे हुई शेफाली जरीवाला की मौत?
शेफाली जरीवाला का निधन 27 जून 2025 को दिल का दौरा पड़ने से हो गया था। महज 42 की उम्र में उनका यूं चले जाना हर किसी के लिए स्तब्ध कर देने वाला था। उनके निधन से उनके पति पराग त्यागी भी पूरी तरह से टूट गए। फिलहाल एक्टर शेफाली का सपना पूरा करने की कोशिश में जुटे हुए हैं।
Advertisement
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 20 August 2025 at 07:15 IST