Pankaj Tripathi Mother Passes Away: पंकज त्रिपाठी पर टूटा दुखों का पहाड़, 89 साल की उम्र में मां का निधन

Pankaj Tripathi Mother Passes Away: एक्टर पंकज त्रिपाठी की मां का निधन हो गया है। उनकी तरफ से जारी एक स्टेटमेंट में ये दुखद खबर शेयर की गई है।

Follow : Google News Icon  
Pankaj Tripathi Mother Passes Away
Pankaj Tripathi Mother Passes Away | Image: X

Pankaj Tripathi Mother Passes Away: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी की मां, हेमवंती देवी का निधन हो गया है। उनकी उम्र 89 साल की थी। आईएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर की मां के निधन की जानकारी उनकी टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया है कि हेमवंती देवी का निधन बिहार के गोपालगंज जिले के बेलसंड गांव में उनके घर पर हुआ। पंकज त्रिपाठी उस वक्त अपनी मां के साथ मौजूद थे।

नींद में हुआ शांतिपूर्वक निधन

टीम द्वारा जारी बयान में कहा गया, 'हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि श्री पंकज त्रिपाठी की प्यारी मां, श्रीमती हेमवंती देवी ने शुक्रवार को परिवार के बीच नींद में ही शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली।'
परिवार ने बताया कि वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। पंकज की मां का अंतिम संस्कार शनिवार को बेलसंड में करीबी रिश्तेदारों और परिजनों की मौजूदगी में किया गया। इस दौरान परिवार और गांव के कई लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे।

परिवार ने मांगी निजता

बयान में आगे कहा गया है कि त्रिपाठी परिवार इस अपार क्षति से बेहद दुखी है और सभी से अनुरोध करता है कि वे इस कठिन समय में उनकी निजता का सम्मान करें और मां को अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें।

पिता का पिछले साल हुआ था निधन

पंकज त्रिपाठी के पिता का निधन 2023 में हुआ था, ठीक उस समय जब एक्टर को फिल्म ‘मिमी’ में उनकी भूमिका के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। अब मां के निधन से एक्टर और उनका परिवार एक बार फिर गहरे शोक में है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Anupama Spoiler: माही करेगी गौतम से शादी? अनुपमा से मांगेगा आशीर्वाद

Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड