पलाश-स्मृति की शादी रुकने के बाद बहन पलक मुच्छल ने तोड़ी चुप्पी, बताया दोनों परिवारों का हाल
Palak Muchhal Statement: पलाश मुच्छल और स्मति मंधाना की शादी पोस्टपोन होने के बाद अब पलक मुच्छल ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया है कि दोनों परिवारों का हाल कैसा है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Palak Muchhal Statement: भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और सिंगर-फिल्ममेकर पलाश मुच्छल की शादी इस साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक मानी जा रही थी। लेकिन शादी के ठीक पहले अचानक इसका कैंसिल होना फैंस और इंडस्ट्री दोनों के लिए चौंकाने वाला रहा है। शादी टलने के बाद कई तरह की अफवाहें फैलने लगीं हैं। अब पहली बार पलाश की बहन पलक मुच्छल ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं सिंगर ने क्या बोला है।
स्मृति-पलाश की रुक गई शादी
शादी अचानक रुकने के बाद सोशल मीडिया पर कई आरोप उछाले गए हैं। कुछ लोगों ने पलाश पर धोखा देने का आरोप लगाया था। कपल की शादी 23 नवंबर को होने वाली थी। लेकिन फिर खबर आई कि स्मृति के पिता को हार्ट अटैक की वजह से एमरजेंसी में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसके बाद ये भी बताया गया कि इस वजह से फिलहाल शादी को टाला जा रहा है। इसके बाद मामला और बढ़ गया, स्मृति ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पलाश संग शादी की सभी तस्वीरों को डिलीट कर दिया। वहीं टीम इंडिया ने भी पलाश को अनफॉलो कर दिया, जिससे विवाद और बढ़ गया।
पलक मुच्छल ने बताया दोनों परिवारों का हाल
इन सबके बीच पलक मुच्छल ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में बताया है कि यह दोनों परिवारों के लिए बेहद कठिन समय है और वे इस दौर से मिलकर निकलने की कोशिश कर रहे हैं।
उबरने की कोशिश कर रहे स्मृति और पलाश
हाल ही में स्मृति और पलाश ने अपने सोशल मीडिया बायो को बदलकर नजर वाला इमोजी जोड़ दिया है। इसके साथ ही हाल ही में पलाश वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में देखा गया था। इसका वीडियो भी सामने आया था। उनके बालों और हाथों में मेहंदी का रंग चढ़ा हुआ था। वीडियों में पलाश ढेरों भक्तों के बीच बैठे थे। वह बहुत ही ध्यान से प्रेमानंद महाराज को सुन रहे थे।