ऑस्कर के पेज पर 'मस्तानी' बन छाईं Deepika Padukone, रणवीर सिंह ने लुटाया प्यार
Oscar अवॉर्ड के ऑफिशियल पेज से दीपिका के गाने की क्लिप को शेयर किया गया, जिस पर रणवीर सिंह और उनके फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Deepika Padukone Song: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस वक्त अपने लाइफ के सबसे स्पेशल पलों को एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस बीच दीपिका को लेकर एक ऐसी खबर आई है, जिसको लेकर उनके पति रणवीर सिंह और फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे।
दरअसल, दुनियाभर में प्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दीपिका पादुकोण के एक सॉन्ग की क्लिप शेयर की गई है, जिसे देख हर कोई हैरान है। ये गाना कोई और नहीं दीपिका-रणवीर की हिट फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' का 'दीवानी मस्तानी' है।
द अकेडमी ने शेयर किया दीपिका का वीडियो
बुधवार (3 अप्रैल) को ऑस्कर अवॉर्ड के ऑफिशियल पेज 'द अकडेमी' से दीपिका के इस गाने की क्लिप को साझा किया। इसके इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, 'दीपिका पादुकोण फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के 'दीवानी-मस्तानी' गाने पर परफॉर्म कर रही हैं, जिसे श्रेया घोषाल द्वारा गाया गया है। यह फिल्म संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित है। इसमें रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने अभिनय किया है।
रणवीर सिंह का रिएक्शन
ऑस्कर के पेज पर की गई इस पोस्ट को दीपिका पादुकोण को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया है। वहीं द अकेडमी की इस पोस्ट पर श्रेया घोषाल, रेमो डिसूजा समेत कई सेलेब्स ने कमेंट किया। हालांकि इस दौरान सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है, वो कोई और नहीं 'बाजीराव' रणवीर सिंह हैं।
Advertisement
ऑस्कर के पेज पर अपनी 'मस्तानी' को देख 'बाजीराव' एक बार फिर उनके दीवाने हो गए और उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। पोस्ट पर कमेंट करते हुए रणवीर सिंह ‘मेस्मेरिक’ लिखा है।
फैंस ने भी लुटाया प्यार
वहीं, सोशल मीडिया पर फैंस भी 'द अकेडमी' की पोस्ट पर जा कर दीपिका पर खूब प्यार लूटाते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "अब अकादमी आखिरकार वह पहचान दे रही है जिसका बॉलीवुड हकदार है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "इस गाने में दीपिका की खूबसूरती देखने लायक है। मुझे नहीं लगता कि कोई दूसरी एक्ट्रेस उनकी तरह इसे निभा पाएगी। यह हिंदी सिनेमा में अब तक के सबसे महान गानों में से एक है।"
Advertisement
बता दें कि एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पिछले साल ऑस्कर सेरेमनी में प्रेजेंटर के तौर पर शामिल हो चुकी हैं। उन्होंने 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में फिल्म ‘आरआरआर’ के ऑस्कर विनिंग सॉन्ग ‘नाटू नाटू’ को इंट्रोड्यूस किया था।
यह भी पढ़ें: Taapsee Pannu Wedding: संगीत नाइट पर पति संग तापसी ने दी रोमांटिक परफॉर्मेंस, सामने आई नई VIDEOS