O'Romeo Box Office Collection: मंडे टेस्ट में भी जादू बिखेर पाई शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो'? ‘मर्दानी 3’ को बुरी तरह चटाई धूल

O'Romeo Box Office Collection Day 4: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' के मंडे टेस्ट के रिजल्ट सामने आ चुके हैं। चलिए जान लेते हैं कि चौथे दिन फिल्म ने कितनी कमाई की है।

Follow : Google News Icon  
O'Romeo Box Office Collection
O'Romeo Box Office Collection | Image: instagram

O'Romeo Box Office Collection Day 4: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' को दर्शकों से धमाकेदार रिव्यू मिले हैं। इसी की बदौलत फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म 'ओ रोमियो' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 8.5 करोड़ रुपये से बढ़िया शुरुआत की थी। 

फिल्म 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर को उस्तरा नाम के एक गैंगस्टर के किरदार में देखा गया था जिसे तृप्ति डिमरी से प्यार हो जाता है। तृप्ति ने अफशां का रोल निभाया है जो जलाल (अविनाश तिवारी) से अपने पति के खून का बदला लेना चाहती है और उस्तरा की मदद लेती है। इश्क, जुनून, इंतकाम और खून खराबे में लिपटी इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है।

'ओ रोमियो' का मंडे टेस्ट में कैसा रहा हाल?

Sacnilk की माने तो, 'ओ रोमियो' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 8.5 करोड़ रुपये से शानदार शुरुआत करते हुए फिल्म के लिए एक तगड़ा बेस सेट कर दिया था। फिर दूसरे दिन यानि पहले शनिवार को 'ओ रोमियो' ने जबरदस्त उछाल दिखाते हुए 12.65 करोड़ रुपये की धुआंधार कमाई कर डाली। फिर तीसरे दिन यानि पहले रविवार को भी इसने लगभग 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

अब शाहिद कपूर की एक्शन फिल्म 'ओ रोमियो' के चौथे दिन यानि पहले मंडे के शुरुआती बॉक्स ऑफिस नंबर सामने आ चुके हैं। फिल्म ने डे 4 पर बड़ी गिरावट दिखाते हुए लगभग 4.75 करोड़ रुपए ही कमाए हैं। अब वीक डे शुरू हो चुका है तो फिल्म का कलेक्शन तो गिरेगा ही। अब चार दिनों के बाद फिल्म 'ओ रोमियो' का भारत में टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 34.90 करोड़ रुपये हो चुका है।

Advertisement

'ओ रोमियो' ने ‘मर्दानी 3’ को रौंद डाला

बॉक्स ऑफिस पर इस समय रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ भी लगी हुई है। 30 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म ने शुरुआत में तो अच्छी कमाई की लेकिन देखते ही देखते ये भी बॉक्स ऑफिस पर खिसकते हुए चली गई। इसने पहले मंडे को 2.25 करोड़ रुपए कमाए थे। ऐसे में 'ओ रोमियो' उससे बेहतर कलेक्शन कर रही है। 

ये भी पढे़ंः BREAKING: तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव को बड़ी राहत, जमा की इतनी रकम तो दिल्ली हाईकोर्ट ने दी अंतरिम जमानत

Advertisement
Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड