Nushrratt Bharuccha को एयर एंबुलेंस से लाया गया मुंबई, स्ट्रेचर पर देख फैंस परेशान; जल्दी सेहत में सुधार के लिए कर रहे दुआ

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया गया है। यहां उनकी रीढ़ की हड्डी की सर्जरी की जाएगी।

Nushrratt Bharuccha
Nushrratt Bharuccha | Image: Instagram

Nushrratt Bharuccha: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा के साथ बाली में दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हो गया, जिसमें उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आ गया है। अब उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिये मुंबई लाया गया है। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उनकी हालत गंभीर दिखाई दे रही है।

जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस वर्क-कम-हॉलिडे ट्रिप के सिलसिले में बाली (इंडोनेशिया) गई हुई थीं, जहां एक हादसे के दौरान उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया। हादसे के तुरंत बाद उन्हें बाली के ही एक स्थानीय अस्पताल में शुरुआती इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। हालांकि, अब उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए मुंबई लाया गया है।

नुसरत भरूचा की मुंबई में होगी सर्जरी

बताया जा रहा है कि चोट की गंभीरता को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज और सर्जरी के लिए मुंबई लाने का फैसला लिया गया। मुंबई के अस्पताल में उनकी रीढ़ की हड्डी की सर्जरी की जाएगी। हालांकि, अभी एक्ट्रेस के परिवार या टीम की ओर से स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह हादसा कैसे हुआ।

देखरेख में जुटी डॉक्टरों की टीम

नुसरत की टीम के मुताबिक, डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनके स्वास्थ्य की देखरेख करने में जुटी हुई है। बाद में उनकी सर्जरी की तारीख तय की जाएगी।

Advertisement

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर पड़ेगा असर

इससे पहले टीम ने बयान में बताया था कि इस गंभीर चोट और होने वाली सर्जरी के चलते नुसरत को ठीक होने में लंबा समय लगेगा। ऐसे में उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स और शूटिंग शेड्यूल्स प्रभावित हो सकते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नुसरत के टाइगर श्रॉफ के साथ अगली फिल्म की कास्ट में शामिल होने की खबरें हैं। इस फिल्म में दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर करने वाले थे।

Advertisement

यह भी पढ़ें: राजीव चौक, मंडी हाउस, सचिवालय और... Delhi Metro के सभी स्टेशन खुले, विरोध-प्रदर्शन के कारण हुआ था बंद
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड