अपडेटेड 4 January 2024 at 10:21 IST
कोर्ट मैरिज के बाद Ira Khan और Nupur Shikhare का वेडिंग रिसेप्शन, कुछ ऐसा नजर आया न्यूली वेड कपल
Ira Khan-Nupur Shikhare Wedding: कोर्ट मैरिज करने के बाद नुपुर शिखरे और आयरा खान ने वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया, जिसमें परिवार के कई लोग शामिल हुए।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Ira Khan-Nupur Shikhare Wedding: बुधवार को बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी आयरा खान और नुपुर शिखरे ने कोर्ट मैरिज कर ली है। उनकी इस कोर्ट मैरिज का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हालांकि कपल ने कोर्ट मैरिज के बाद ही वेडिंग रिसेप्शन भी ऑर्गनाइज किया था।
स्टोरी में आगे पढ़ें…
- नुपुर और आयरा का वेडिंग रिसेप्शन
- आमिर खान का लुक हुआ वायरल
- एक फ्रेम में नजर आईं रीना और किरण
नुपुर और आयरा के वेडिंग रिसेप्शन के वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। दूल्हा-दुल्हन के लुक की बात करें तो रिसेप्शन के दौरान आयरा खान ने महाराष्ट्रियन लुक फॉलो करते हुए ब्लू कलर के ब्लाउज के साथ गोल्डन सलवार पहनी और इसके साथ दो दुपट्टे पेयर किए। हैवी जूलरी और कोल्हापुरी चप्पलों के साथ आयरा ने अपना लुक सिंपल और क्लासी रखा था।
फैंस को पसंद आया आमिर खान का लुक
वहीं नुपुर ने रिसेप्शन में ब्लू कलर की शेरवानी पहनी थी, जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे थे। इसके अलावा दुल्हन के पिता आमिर खान का लुक भी काफी वायरल हो रहा है। बेटी के वेडिंग रिसेप्शन में आमिर खान शेरवानी-धोती के साथ सिर पर पिंक कलर की पगड़ी पहने हुए नजर आए। उनका ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
रीना दत्ता और किरण राव भी हुईं शामिल
इसके अलावा रिसेप्शन में आयरा की मां और आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता भी शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने ब्लू कलर का लॉन्ग सूट पहना था जिस पर गोल्डन कलर का थ्रेड वर्क था। अपने इस लुक को उन्होंने काफी सिंपल रखा था। रिसेप्शन में आमिर खान की दूसरी पत्नी किरण राव भी अपने बेटे आजाद के साथ शामिल हुईं।
Advertisement
इस दौरान किरण ने गोल्डन-क्रीम कलर की साड़ी के साथ ग्रीन करल का ब्लाउज और गोल्डन शेड ज्वेलरी पहनी थी। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। बहरहाल, आयरा और नुपुर की कोर्ट मैरिज और वेडिंग रिसेप्शन में आमिर खान का पूरा परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 4 January 2024 at 08:16 IST