Nupur Shikhare की हुईं Ira Khan, बेहद सिंपल अंदाज में की कोर्ट मैरिज
Ira Khan-Nupur Shikhare Wedding: एक्टर आमिर खान की बेटी आयरा खान ने अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Ira Khan-Nupur Shikhare Wedding: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की लाडली बेटी आयरा खान अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। कपल ने पूरे परिवार और करिबीयों के साथ बुधवार को बेहद सिंपल अंदाज में कोर्ट मैरिज की। आयरा और नुपुर की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
स्टोरी में आगे पढ़ें…
- एक-दूजे के हुए इरा और नुपुर
- सिंपल अंदाज में की कोर्ट मैरिज
- वायरल हुआ दूल्हे राजा का लुक
लम्बे वक्त से आमिर खान के फैंस को उनकी बेटी आयरा की शादी का इंतजार था। फैंस का ये इंतजार आखिरकार बुधवार को खत्म हो गया। हालांकि बाकि फिल्मी सितारों की तरह इस कपल ने ज्यादा धूमधाम से शादी करने के बजाय अपनी वेडिंग को काफी सिंपल रखा।
वहीं, कपल की शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नई-नवेली जोड़ी एक साथ काफी क्यूट लग रही है। वीडियो में नुपुर जहां ग्रीन कलर के लहंगे में नजर आईं वहीं, दूल्हे बने नुपुर शिखरे को बनियान और शॉर्ट्स में देखा गया। नुपुर की इस सिंपल वेडिंग ड्रेस ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
बहरहाल, आयरा और नुपुर ने कोर्ट मैरिज तो कर ली है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कपल आठ जनवरी को महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज से उदयपुर में शादी के बंधन में बंधेगा।