Nupur Sanon-Stebin Ben Wedding: वाइट वेडिंग के बाद अब नूपुर-स्टेबिन ने लिए सात फेरे, लाल लहंगे में बला की खूबसूरत लगीं एक्ट्रेस, VIDEO

Nupur Sanon-Stebin Ben Hindu Wedding: नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन ने वाइट वेडिंग के बाद हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई है। कपल ने 11 जनवरी को उदयपुर में हमेशा के लिए एक-दूजे का हाथ थाम लिया है।

Follow : Google News Icon  
Nupur Sanon-Stebin Ben Wedding
Nupur Sanon-Stebin Ben Wedding | Image: instagram

Nupur Sanon-Stebin Ben Hindu Wedding: नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन ने वाइट वेडिंग के बाद हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई है। कपल ने 11 जनवरी को उदयपुर में हमेशा के लिए एक-दूजे का हाथ थाम लिया है। अब उनकी हिंदू वेडिंग से वरमाला सेरेमनी का एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की छोटी बहन हैं नूपुर सेनन जिन्होंने हाल ही में अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड और सिंगर स्टेबिन बेन को अपना हमसफर चुन लिया है। बीते कुछ दिनों से उनकी शादी और प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो लगातार इंटरनेट पर छाए हुए हैं।

नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन ने हिंदू रीति-रिवाजों से रचाई शादी 

पैपराजी पेज वरिंदर चावला ने एक वीडियो शेयर किया है जो नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की वरमाला सेरेमनी का लग रहा है। एक-दूसरे को जयमाला पहनाने के बाद नूपुर और स्टेबिन हाथ ऊपर करते हुए अपनी खुशी जता रहे हैं। इस दौरान, कपल की एक-दूसरे से नजरें ही नहीं हट रही थीं। 

अपनी मोहब्बत के सफर को शादी तक ले जाने की खुशी दोनों के चेहरे पर साफ झलक रही थी। जबकि पीछे से हो रही आतिशबाजी इस जश्न में और चार चांद लगाने का काम कर रही थी। हिंदू वेडिंग के लिए जहां नूपुर सेनन लाल लहंगे में सजी संवरी नजर आ रही थीं, वही उनके दूल्हे राजा स्टेबिन बेन बेज शेरवनी में जच रहे थे। 

Advertisement

वाइट वेडिंग में नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन ने कहा- ‘I Do’

इससे पहले न्यूली वेड कपल नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन ने अपनी क्रिश्चियन वेडिंग से खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थी जो तेजी से वायरल हो रही हैं। अपने इस बड़े दिन पर ब्राइड ने फिशटेल ऑफ-शोल्डर गाउन पहना था जबकि सिंगर वाइट 3-पीस सूट में हैंडसम लग रहे थे। वहीं दुल्हनिया की बड़ी बहन कृति सेनन ने टील-ग्रीन सैटिन गाउन पहना था।

ये भी पढे़ंः Nupur Sanon-Stebin Ben Wedding: ऑफ-शोल्डर गाउन में छाया नूपुर का वेडिंग लुक, स्टेबिन को किया kiss, कृति सेनन का रिएक्शन वायरल

Advertisement
Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड