Chunar Sarke Controversy: नोरा फतेही के 'वल्गर' गाने पर बवाल के बाद प्रोड्यूसरर्स के खिलाफ FIR की उठी मांग, यूट्यूब से हटाया
Chunar Sarke Controversy: नोरा फतेही का वल्गर गाना सरके चुनर तेरी रिलीज होने के बाद इसके प्रोड्यूसरर्स के खिलाफ एफआईआर की मांग उठ रही है। इसी बीच इस गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Chunar Sarke Controversy: नोरा फतेही का आइटम सॉन्ग ‘सरके चुनर तेरी’ विवादों में घिरा हुआ है। गाने के अश्लील और फूहड़ कंटेंट को लेकर विरोध बढ़ने के बाद National Human Rights Commission ने नोटिस जारी किया है, जिसके बाद मेकर्स ने इसके हिंदी वर्जन को यूट्यूब से हटा लिया है। इसके साथ ही गाने के प्रोड्यूसरर्स के खिलाफ एपआईआर की भी मांग उठ रही है।
हिंदी वर्जन हटाया, बाकी भाषाओं में गाना जारी
सॉन्ग ‘सरके चुनर तेरी’ के विवाद बढ़ने के बाद इसके हिंदी वर्जन को ऑफिशियली यूट्यूब से हटा दिया गया है। हालांकि, इसका तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम वर्जन अब भी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इस आधे-अधूरे एक्शन को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं।
शिकायत के बाद NHRC ने लिया एक्शन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक सोशल एक्टिविस्ट और वकील ने गाने के खिलाफ दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि गाना अश्लीलता को बढ़ावा देता है और समाज में गलत मैसेज फैला रहा है। इसी के बाद National Human Rights Commission ने मामले में नोटिस जारी कर दिया है।
गाने से जुड़े कलाकारों पर भी उठे सवाल
इस गाने के लिरिसिस्ट रकीब आलम, डायरेक्टर प्रेम, कंपोजर अर्जुन जान्या और सिंगर मंगली के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई है। इसके अलावा सीबीएफसी के पास भी शिकायत दर्ज कराई गई है। फिलहाल इस पूरे विवाद पर फिल्म ‘केडी: दे डेविल’ के मेकर्स, संजय दत्त और नोरा फतेही की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। नोरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भी इस गाने का वीडियो हटा लिया है।
Advertisement
सोशल मीडिया जमकर हो रही ट्रोलिंग
गाने को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही हैं। यूजर्स ने इसके लिरिक्स और डांस स्टेप्स को अश्लील बताते हुए कड़ी आलोचना की है। कई लोगों ने कहा कि इस तरह के गाने यूथ पर गलत प्रभाव डालते हैं। इस गाने को लेकर कई सेलेब्स ने भी नाराजगी जाहिर की है। अरमान मलिक ने कहा कि इस तरह के गानों से सॉन्ग राइटिंग का स्तर गिरता है।
AICWA ने तत्काल कार्रवाई की अपील
इसको लेकर ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में गाने के अश्लील बोलों की निंदा की गई है। पोस्ट में लिखा गया है कि AICWA ने फिल्म ‘केडी: द डेविल’ के अश्लील गाने पर तुरंत बैन की मांग की है। ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी को पत्र लिखकर विवादित गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ पर कड़ी आपत्ति जताई है।
Advertisement
पोस्ट में आगे कहा गया है कि एआईसीडब्ल्यूए ने सख्त और तत्काल कार्रवाई की अपील करते हुए कहा है कि इस तरह के अश्लील और डबल मिनिंग वाले कंटेंट भारतीय सिनेमा में नहीं चलते हैं। समाज और खासकर युवाओं पर ये नेगेटिव असर डालते हैं। एसोसिएशन ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के माननीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से फिल्मों में अश्लील कंटेंट के बढ़ते चलन को रोकने के लिए सख्त दिशानिर्देश लागू करने की अपील की है। साथ ही बता दें कि गाने को यूट्यूब से डिलीट कर दिया गया है।