अपडेटेड 4 November 2021 at 11:42 IST
दिवाली के मौके पर नोरा फतेही ने बिखेरा अपने डांस का जलवा, वीडियो में जबरदस्त ठुमके लगाती दिखीं एक्ट्रेस
अपने अल्ट्रा-मॉडर्न फैशन सेंस और जबरदस्त डांसिग स्टाइल से लोगों को दीवाना बनाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) सोशल मीडिया पर अपनी जबरदस्त डांस स्टाइल से लोगों का दिल जीतती रहती हैं। आये दिन नोरा सोशल मीडिया पर अपने डांस का वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही धमाल मचा देता है। इस कड़ी में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डांस का वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल जो रहा है।
अपने अल्ट्रा-मॉडर्न फैशन सेंस और जबरदस्त डांसिग स्टाइल से लोगों को दीवाना बनाने वाली नोरा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वायरल हो रहे इस वीडियो में नोरा फतेही स्टीव्स डांस चैलेंज (Steves Dance Challenge) को करती नजर आ रही हैं। नोरा फतेही को वीडियो में पिंक शॉर्ट्स और पिंक कोल्ड शोल्डर टॉप पहने हुए देखा जा सकता है।
नोरा इस डांस वीडियो में जबरदस्त डांस मूव्स करती हुई दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट किये जाने के कुछ ही घंटों में उनका ये वीडियो वायरल हो गया। इस डांस वीडियो को खबर दिखे जाने तक 222,643 लाइक्स मिल चुके थे। इसकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
ये भी पढे़ंः रिया कपूर ने दिया दिवाली में पटाखों के खिलाफ संदेश; बताया-'पुरानी और गैर-जिम्मेदाराना' प्रथा
Advertisement
इसके पहले नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो शेयर किया था। जो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया गया था। इसमें नोरा ने म्यूजिक के साथ-साथ डांस स्टेप्स दिखाया था। नोरा को इस वीडियो में स्टाइलिश पोज देते हुए देखा गया था। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह मैंचिंग ड्रेस के साथ मैचिंग हैंड पर्स भी ली हुई हैं, उन्होंने डार्क ब्लू कलर की स्टाइलिश ड्रेस हाई हिल पहन रखा है, जो स्टाइलिश लुक को पूरा कर रहा है। वीडियो को देखने के बाद फैंस ने उनके फैशन की खूब तारीफ की थी। यह वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम रील में भी शेयर किया था।
ये भी पढे़ंः Video: जैकलीन फर्नांडीज पर भी छाया Manike Mage Hithe का जादू, सिंगर योहानी संग किया डांस
Advertisement
Published By : Chandani sahu
पब्लिश्ड 4 November 2021 at 11:36 IST