Kalki 2898 AD का जारी हुआ नया पोस्टर, अनोखे लुक में नजर आईं दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के ट्रेलर लॉन्च से पहले रविवार को फिल्‍म का एक नया पोस्‍टर शेयर किया। इसमें दीपिका को एक आकर्षक लुक में देखा जा सकता है।

Deepika Padukone
Deepika Padukone | Image: Instagram/DeepikaPadukone

Deepika Padukone Unique Look: एक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के ट्रेलर लॉन्च से पहले रविवार को फिल्‍म का एक नया पोस्‍टर शेयर किया। इसमें दीपिका को एक आकर्षक लुक में देखा जा सकता है।

दीपिका ने इंस्टाग्राम पर फिल्‍म का पोस्टर पोस्ट किया, जिसमें वह बेहद आकर्षक लग रही हैं। पोस्‍टर में एक्‍ट्रेस परेशान दिख रही हैं, जैसे कि वह किसी भावनात्मक यात्रा पर हैं। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया: "उम्मीद की शुरुआत उनसे होती है। ‘कल्कि 2898 एडी’ का ट्रेलर कल आएगा।"

दीपिका के पति रणवीर सिंह ने पोस्ट पर कमेंट किया, “बूम स्टनर।” प्रसिद्ध फिल्म निर्माता नाग अश्विन निर्देशित फिल्म एक डायस्टोपियन भविष्य में सेट है, जहां मानवता को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इससे पहले 7 जून को मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अश्वत्थामा के रूप में अपना नया लुक शेयर किया था। उन्‍होंने फिल्‍म को लेकर अपनी उत्सुकता व्यक्त की थी।

उन्होंने लिखा, ''महान लोगों के साथ शामिल होने के इस महान सम्मान के लिए इंतजार कर रहा हूं, इंतजार खत्म हो रहा है। ‘कल्कि 2898 एडी’ का ट्रेलर 10 जून को आएगा।'' 27 जून को रिलीज होने वाली इस फिल्म में प्रभास और कमल हासन भी हैं।

Advertisement

बता दें कि एक्‍ट्रेस कुछ समय बाद अपने पहले बच्‍चे को जन्‍म देने वाली हैं। इन दिनों वह अपनी प्रेग्नेंसी के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्‍हें एक येलो कलर की ड्रेस में देखा गया था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने फरवरी के अंत में यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की थी। हाल ही में दीपिका पादुकोण को अपने पति रणवीर के साथ लोकसभा चुनाव में वोट डालने के दौरान देखा गया था। 

Advertisement

यह भी पढ़ें… शाहिद कपूर ने शेयर की मिरर सेल्फी, बाइसेप्स दिखाते आए नजर

Published By:
 Sadhna Mishra
पब्लिश्ड