अपडेटेड 16 February 2024 at 15:57 IST
दादा ऋषि कपूर संग वायरल हुई राहा की नई क्यूट फोटो, देखें किस तरह हुई है तैयार
Rishi Kapoor & Raha: फोटो में नन्ही परी राहा अपने दादा ऋषि कपूर की गोद में नजर आ रही हैं। दोनों साथ में बेहद ही प्यारे लग रहे हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Rishi Kapoor with Raha Edited Photo: सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से दिवंगत बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर और उनकी पोती राहा की तस्वीरें हर तरफ छाई हुई है। हाल ही में दोनों की एक तस्वीर खूब वायरल हुई थीं, जिसे देख हर कोई हैरान हो गया। तस्वीर में ऋषि कपूर गोद में लिए राहा को प्यार से निहारते नजर आ रहे थे।
वैसे तो ये एक एडिटेड फोटो थीं। फिर भी इसे देखकर कपूर फैमिली काफी इमोशनल हो गई। नीतू कपूर से लेकर रिद्धिमा कपूर और आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने वायरल फोटो पर रिएक्शन दिया था।
ऋषि कपूर और राहा की नई तस्वीर हुई वायरल
इसके बाद अब ऋषि कपूर और राहा की नई फोटो सामने आई है। इस फोटो में नन्ही परी अपने दादा की गोद में नजर आ रही हैं। दोनों साथ में बेहद ही प्यारे लग रहे हैं। फोटो देखकर ऐसा लग ही नहीं रहा कि ये रियल नहीं है।
ऋषि कपूर और राहा की ये तस्वीर किस तरह बनीं, इसका एक वीडियो भी सामने आया है। अनुज शर्मा नाम के एक वीडियो एडिटर ने इस वीडियो को बनाया है। इसमें दिखाया है कि आखिर कैसे ऋषि कपूर की गोद में राहा कपूर पहुंची। वीडियो में तस्वीर की पूरी एडिटिंग दिखाई गई है।
Advertisement
देख इमोशनल हुए फैंस
ऋषि कपूर और राहा की वायरल हो रही इस नई एडिटिड तस्वीर को देख फैंस काफी इमोशनल हो रहे हैं और इस पर तरह-तरह के कमेंट्स भी करते नजर आ रहे हैं।
पहले वायरल हुई थीं ये तस्वीर
इससे पहले वायरल हुई तस्वीर में ऋषि को ब्लू टी शर्ट पहने हुए देखा गया था। वहीं, राहा प्रिंटेड व्हाइट ड्रेस में बेहद ही प्यारी लग रही हैं। एक फैन ने इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। जिस देख फैंस ही नहीं नीतू कपूर और आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान भी हैरान रह गईं।
Advertisement
सोनी राजदान ने तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर करते हैं हुए लिखा था, 'यह इतनी अच्छी एडिटिंग है कि यह हमारे दिलों को खुशी से भर देता है। धन्यवाद।' वहीं, इसे रीशेयर करते हुए नीतू कपूर ने पर जमकर प्यार बरसाया था।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 15 February 2024 at 23:12 IST