अपडेटेड 26 January 2024 at 10:12 IST

'नया भारत, नया आत्मविश्वास...', अक्षय कुमार ने अनोखा वीडियो शेयर कर दी Republic Day की बधाई

Republic Day 2024: एक्टर अक्षय कुमार ने एक वीडियो शेयर कर लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है।

Follow : Google News Icon  
Akshay Kumar and Tiger Shroff
एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ | Image: akshaykumar/Instagram

Republic Day 2024: देश आज तिरंगे के रंग में रंगा हुआ है। शुक्रवार, 26 जनवरी के दिन भारत अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। आज पूरा देश हर्षोल्लास से रिपब्लिक डे का जश्न मना रहा है। जहां हर भारतीय देशभक्ति के रंग में डूबा हुआ है वहीं, बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं है।

गणतंत्र दिवस के मौके पर बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने एक वीडियो शेयर कर सभी को इस खास दिन की बधाई दी है। 

अक्षय के साथ दिखे टाइगर 

एक्टर अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके साथ एक्टर टाइगर श्रॉफ भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों एक्टर हाथों में तिरंगा लेकर भागते हुए नजर आ रहे हैं।

‘नया भारत, नया आत्मविश्वास’

अक्षय कुमार ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इसका साथ कैप्शन में लिखा, 'नया भारत, नया आत्मविश्वास, नया विजन...हमारा समय आ गया है। गणतंत्र दिवस की बधाई। जय हिंद...जय भारत।' इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। लोग अक्षय की इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में उन्हें भी इस खास दिन की बधाई दे रहे हैं।

Advertisement

बहरहाल, एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जल्द ही एक साथ पर्दे पर नजर आने वाले हैं। ये दोनों एक्टर फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में नजर आएंगे। उनकी ये फिल्म इसी साल 10 अप्रैल को रिलीज होगी।  

ये भी पढ़ें : प्रियंका चोपड़ा ने स्पेशल मोमेंट्स की फोटोज की शेयर, बेटी पर लुटाया प्यार, पति संग हुईं रोमांटिक

Advertisement

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 26 January 2024 at 09:52 IST