अपडेटेड 7 February 2026 at 14:16 IST
Ghooskhor Pandat: बढ़ते विवाद के बीच नेटफ्लिक्स पर रिलीज नहीं होगी ‘घूसखोर पंडत’? देशभर में हो रहा फिल्म का विरोध
Ghooskhor Pandat Row: मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के टाइटल को लेकर देशभर में विरोध हो रहा है। आम जनता से लेकर कई राजनेताओं तक ने भी फिल्म को बैन करने की मांग उठाई है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Ghooskhor Pandat Row: मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के टाइटल को लेकर देशभर में विरोध हो रहा है। आम जनता से लेकर कई राजनेताओं तक ने भी फिल्म को बैन करने की मांग उठाई है। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि हो सकता है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स इस फिल्म को रिलीज ही ना करे।
इतना ही नहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद राज्य की कानून प्रवर्तन एजेंसियों को फिल्म के निर्देशक, निर्माता और टीम के सदस्यों के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश दिया है।
मनोज बाजपेयी की ‘घूसखोर पंडत’ पर बढ़ता विवाद
बता दें कि नेटफ्लिक्स ने कुछ दिन पहले ही नीरज पांडे की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ का टीजर जारी किया था जिसमें मनोज बाजपेयी को 'अजय दीक्षित' नाम के एक भ्रष्ट पुलिसकर्मी के रोल में दिखाया गया था। बाद में इसके टाइटल को लेकर आरोप लगाया गया कि ये "जातिवादी" है और इससे ‘ब्राह्मण समाज का अपमान’ हुआ है। फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में भी याचिका दायर की गई।
इसके अलावा, जयपुर की सर्व ब्राह्मण महासभा ने फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के टाइटल का कड़ा विरोध करते हुए कहा है कि यह विवाद सिनेमा या मनोरंजन से कहीं ज्यादा बढ़कर है। संगठन के अनुसार, यह टाइटल जाति-आधारित मानसिकता को दर्शाता है, जिसे वे स्वीकार नहीं कर सकते।
Advertisement
भोपाल में भी ब्राह्मण समुदाय के सदस्य फिल्म और उसके टाइटल के विरोध में सड़कों पर उतर आए हैं और टीजर को हटाने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेंगे। आपको बता दें कि बढ़ते विवाद को देखते हुए मेकर्स और नेटफ्लिक्स पहले ही फिल्म का पोस्टर और टीजर सोशल मीडिया से हटा चुका है।
नेटफ्लिक्स रिलीज नहीं करेगा ‘घूसखोर पंडत’?
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की माने तो, ऐसी संभावनाएं हैं कि देशभर में हो रहे विरोध को देखते हुए फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ का टाइटल बदल सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं, पोर्टल का कहना है कि फिल्म को नेटफ्लिक्स की लिस्ट से पूरी तरह हटाया जा सकता है।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 7 February 2026 at 14:16 IST