जब ‘चोली के पीछे’ गाने के लिए नीना गुप्ता को पहनाई गई पैडिड ब्रा, डायरेक्टर सुभाष घई पर आगबबूला हो गई थीं एक्ट्रेस

Neena Gupta: नीना गुप्ता ने हाल ही में फिल्म 'खलनायक' के आइकॉनिक गाने 'चोली के पीछे' की शूटिंग से जुड़ा एक किस्सा सुनाया है।

Follow : Google News Icon  
Neena Gupta Choli Ke Peeche Song
Neena Gupta Choli Ke Peeche Song | Image: instagram

Neena Gupta: नीना गुप्ता इन दिनों बैक टू बैट फिल्में और वेब सीरीज कर रही हैं। हालांकि, फैंस उन्हें आज भी 1993 की चर्चित फिल्म 'खलनायक' के पॉपुलर गाने 'चोली के पीछे' में उनके काम के लिए जानते हैं। इस गाने ने उन्हें अपार लोकप्रियता दिलाई थी। अब एक्ट्रेस ने इसकी शूटिंग से जुड़ा एक रोचक किस्सा सुनाया है।

नीना गुप्ता हाल ही में एक पॉडकास्ट में नजर आई थी जहां उन्होंने फिल्म 'खलनायक' के आइकॉनिक गाने 'चोली के पीछे' को लेकर बात की। एक्ट्रेस ने याद किया कि कैसे उस समय डायरेक्टर सुभाष घई ने उनसे शूटिंग के लिए पैडेड ब्रा पहनने को कहा था, जिससे वो काफी नाराज हो गई थीं।

सुभाष घई पर क्यों भड़कीं नीना गुप्ता?

बातचीत के दौरान वध फेम एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने खुलासा किया कि कैसे “डायरेक्टर ने मुझे और मेरे साइड में खड़े कॉस्ट्यूम डिजाइनर से कहा था कि मुझे गाने के लिए ज्यादा भरा हुआ दिखाना है, इसलिए मुझे पैडेड ब्रा पहननी होगी। उस समय मुझे काफी बुरा लगा था और गुस्सा भी आया था। उस वक्त मुझे लगा था कि ये बात कहना सही नहीं है”।

हालांकि, अब नीना को डायरेक्टर सुभाष घई का नजरिया समझ आता है। उन्होंने कहा- "उस समय मुझे बहुत गुस्सा आया था और मुझे लगा था कि ऐसा कहना गलत था “लेकिन अब मुझे लगता है कि वह बस अपना काम कर रहे थे। गाने में उस किरदार के लिए उनके मन में एक इमेज थी, और उन्होंने उसे साफ-साफ उसे जाहिर किया। मैं तब नई थी लेकिन आज मैं इसे अलग तरह से समझती हूं"।

Advertisement

सुभाष घई की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'खलनायक' 

सुभाष घई की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक थी फिल्म 'खलनायक' जिसमें संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं। यह फिल्म 6 अगस्त 1993 को रिलीज हुई थी। 'खलनायक' में संजय दत्त ने बल्लू नाम के एक खतरनाक विलेन की भूमिका निभाई, जबकि माधुरी दीक्षित गंगा नाम की एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आई थीं। 

ये भी पढ़ेंः O'Romeo Box Office Collection: पांचवें दिन शाहिद कपूर की फिल्म ने दिखाई ग्रोथ, 50 करोड़ के आंकड़े से कितना दूर?

Advertisement
Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड