NCB ड्रग्स जांचः एक एक्टर-फिल्ममेकर जोड़ी ने घबराकर इस ‘शख्स’ से मांगी मदद
सूत्रों ने रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क को बताया है कि कई सितारे NCB से बचने के लिए योजना बना रहे हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

बॉलीवुड ड्रग्स नेक्सस पर दिन पर दिन NCB का शिकंजा कसता जा रहा है। रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क ने एक दिन पहले बताया था कि कैसे बॉलीवुड के 6 टॉप मेल एक्टर्स ने अपने खिलाफ एक्शन लिए जाने के डर से अपने वकील बुला लिए हैं और अब सूत्रों का कहना है कि कई सितारे इससे बचने के लिए योजना बना रहे हैं। सूत्रों ने जानकारी दी है कि KWAN पर NCB की नजर आने के बाद, अन्य टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसियां भी घबरा गई हैं।
'पूर्व पुलिस वालों से मदद मांग रहे हैं दो बड़े नाम'
रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क को पता चला है कि ‘एक टॉप सेलिब्रिटी मैनेजर ने मुंबई के एक पूर्व पुलिस कमिश्नर को कॉल किया है और बॉलीवुड के दो बड़े नामों की रक्षा करने के लिए मदद मांगी है जिसमें एक एक्टर और एक फिल्ममेकर शामिल है। यह एजेंसी उस एक्टर का प्रतिनिधित्व करती है जिसे 2019 के कथित ड्रग पार्टी वीडियो में देखा गया था। एजेंसी उस एक्टर को बचाने के लिए मदद मांग रही है।’
‘श्रद्धा कपूर के लिए मंगाया था CBD ऑयल’
Advertisement
इस बीच, NCB को बॉलीवुड ड्रग्स नेक्सस के खिलाफ कई अहम सबूत हाथ लगे हैं। एजेंसी पिछले दो दिनों से टैलैंट मैनेजर जया साहा को ग्रिल कर रही है और इस दौरान, उन्होंने कई बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि ‘वह श्रद्धा कपूर के लिए CBD ऑयल मंगाती थी जो भारत में बैन है। साथ ही ये CBD ऑयल वह सुशांत, रिया चक्रवर्ती, फिल्म निर्माता मधु मंटेना और अपने लिए भी मंगाती थी।’ सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है।
इससे पहले उनकी चैट्स वायरल हुई थी जिसमें दीपिका पादुकोण का नाम सामने आया था। इन चैट्स में अभिनेत्री अपनी मैनेजर करिश्मा प्रकाश से ड्रग्स मंगा रही थी। सुत्रों के मुताबिक, दीपिका को भी जल्द पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। वही, करिश्मा को सोमवार को समन भेजा गया था लेकिन वह खराब तबियत के चलते एजेंसी के सामने पेश नहीं हो पाई थी। दीपिका का काम संभालने वाली कंपनी KWAN के सीईओ ध्रुव चिटगोपेकर से भी NCB ने पूछताछ की थी।
Advertisement
NCB इस सप्ताह अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और डिजाइनर सिमोन खंबाटा को भी बुला सकती है। जया साहा को बुधवार को फिर मुंबई के NCB कार्यालय में तीसरे दिन पूछताछ के लिए बुलाया गया है। NCB अब तक ड्रग्स कार्टेल में रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक और सुशांत के कर्मचारी दीपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा समेत 12 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
एजेंसी 2019 के एक वीडियो की भी जांच कर रही है जहां दीपिका पादुकोण समेत कई अन्य सितारों को पार्टी करते हुए देखा गया था। एसएडी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने NCB के साथ ये शिकायत दर्ज कराई है। इस बीच, रिया चक्रवर्ती, शौविक, सैमुअल मिरांडा, दीपेश सावंत और दो अन्य की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है और रिया के वकील ने बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया है।