70th National Film Awards: मिथुन चक्रवर्ती और ऋषब शेट्टी समेत इन कलाकारों ने जीते बड़े पुरस्कार
70th National Film Awards 2024: भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा सम्मान- नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी आज यानि 8 अक्टूबर को आयोजित किया गया, जिसमें भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार दिल्ली के विज्ञान भवन पहुंचे जहां उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- मनोरंजन समाचार
- 8 min read

70th National Film Awards: कच्छ एक्सप्रेस एक्ट्रेस मानसी पारेख को मिला पहला राष्ट्रीय पुरस्कार
Manasi Parekh breaks down: 70वें समारोह में अभिनेत्री ने फिल्म कच्छ एक्सप्रेस के लिए अपना पहला राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी में सम्मानित किया गया।
70th National Film Awards: राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हुईं एक्ट्रेस नित्या मेनन
Nithya Menen wins Best Actress: साउथ एक्ट्रेस नित्या मेनन को तमिल फिल्म थिरुचित्राम्बलम के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। अभिनेत्री ने प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त करने पर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं और कहा, "यह अद्भुत लगता है"।
Advertisement
National Awards: कांतारा एक्टर ऋषब शेट्टी भी राष्ट्रीय पुरस्कार से हुए सम्मानित
Rishab Shetty: अभिनेता ने कांतारा में अपने अभिनय के
लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता है
National Awards: इतनी कम उम्र में श्रीपथ पी.के ने अपने नाम किया राष्ट्रीय पुरस्कार
Sreepath P.K: श्रीपथ पी.के को इतनी कम उम्र में राष्ट्रीट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इन्हें मलिकप्पुरम के लिए सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार कैटेगरी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है।
Advertisement
National Film Awards: सूरज बड़जात्या की बड़ी जीत, अनुभवी निर्देशक के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
Sooraj Barjatya wins big: अनुभवी निर्देशक सूरज बड़जात्या को उंचाई के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशन श्रेणी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला।
70th National Film Awards: नीना गुप्ता को मिला प्रतिष्ठित पुरस्कार
Neena Gupta at National Film Award: दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता को फिल्म उंचाई के लिए सर्वश्रेष्ठ सपोर्टिंग एक्ट्रेस कैटेगरी में प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला।
70th National Film Awards में दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित हुए मिथुन चक्रवर्ती
Mithun Chakraborty: दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
70th National Film Awards: सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन के लिए पुरस्कार से सम्मानित से हुए प्रीतम
Pritam: संगीतकार प्रीतम को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र-पार्ट 1' के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
National Award: पवन राज मल्होत्रा ने हरियाणवी फिल्म से राष्ट्रीय पुरस्कार में लहराया परचम
Pavan Raj Malhotra: पवन राज मल्होत्रा ने 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में हरियाणवी फिल्म FOUJA के लिए सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता। उनका जीवंत अभिनय और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता उन्हें वास्तव में अलग करती है।
National Film Award: आलिया भट्टा- रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र ने हासिल की बड़ी जीत, एक साथ जीते 3 अवॉर्ड
अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित ब्रह्मास्त्र ने बड़ी जीत हासिल की है। इस फिल्म को 8 अक्टूबर 2024 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से तीन राष्ट्रीय पुरस्कार मिले।
प्रीतम ने सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन का पुरस्कार स्वीकार किया।
जबकि अयान मुखर्जी को AVGC (एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक) में सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक का पुरस्कार मिला।
National Film Award: सतीश कृष्णन को इस कैटेगरी में मिला सम्मान पुरस्कार
Sathish Krishnan: साउथ एक्टर सतीश कृष्णन को 'थिरुचित्राम्बलम' के लिए 'सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी' कैटेगरी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला।
National Awards: संगीतकार एआर रहमान को 7वीं बार मिल राष्ट्रीय पुरस्कार
AR Rahman: ए.आर. रहमान ने अपना सातवां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता, उन्हें पोन्नियिन सेलवन 1 के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
70th National Awards: KGF Chapter-2 के लिए शैलजा विजय को मिला पुरस्कार
Shailaja Vijay: के.जी.एफ चैप्टर-2 को 'सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म' कैटेगरी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। यह पुरस्कार शैलजा विजय को मिला।
70th National Film Awards में मध्यांतर को मिला सर्वश्रेष्ठ संपादन का पुरस्कार
Madhyantara (Intermission): इस फिल्म को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ संपादन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसका कुशल संपादन फिल्म की भावनात्मक गहराई और कहानी कहने की क्षमता को बढ़ाता है।
National Awards 2024: तमिल डायरेक्टर मणिरत्नम को 7वीं बार मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
Mani Ratnam 7'th National Award: 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में तमिल के जाने-माने निर्देशक मणिरत्नम को सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म श्रेणी में पोन्नियिन सेलवन-भाग I के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बता दें कि यह उनका 7वां राष्ट्रीय पुरस्कार है।
National Awards: मनोज बाजपेयी ने गुलमोहर के लिए हासिल की बड़ी जीत, मिला ये सम्मान
Manoj Bajpayee: दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी ने गुलमोहर के लिए बड़ी जीत हासिल की है। उन्हें भारतीय राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में स्पेशल मेंशन फीचर फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
National Awards: मिरियम चांडी मेनाचेरी ने नॉन-फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता
Miriam Chandy Menacherry: केरल की डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता मिरियम चांडी मेनाचेरी ने अपनी डॉक्यूमेंट्री फ्रॉम द शैडोज़ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशन नॉन-फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता।
National Awards: बिरुबाला के लिए सम्मानित हुईं एमी बरुआ
Aimee Baruah: एमी बरुआ को उनकी असमिया फिल्म 'बीरूबाला: विच टू' के लिए सम्मानित किया गया। एमी बरुआ को नॉन-फीचर फिल्म कैटेगरी में विशेष उल्लेख जीतने वाली पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
70th National Film Awards में नॉन-फीचर फिल्म के लिए विशाल भारद्वाज को मिला पुरस्कार
Vishal Bhardwaj: नेशनल अवॉर्ड में गीतकार विशाल भारद्वाज को नॉन-फीचर फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन का पुरस्कार मिला। उन्होंने यह पुरस्कार फिल्म 'फुर्सत' के लिए जीता।
70th National Film Awards समारोह शुरू, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों इन्हें मिला पहला पुरस्कार
70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह की शुरुआत हो चुकी है। पुरुस्कारों की शुरुआत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सबसे पहले सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक के लिए दीपक दुआ सम्मानित हुए।
नेशलन अवॉर्ड शो में पहुंची शर्मिला टैगोर, इस फिल्म के लिए मिलेगा सम्मान
Sharmila Tagore: 70वें राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड में दिग्गज अदाकार शर्मिला टैगोर भी पहुंची। उन्हें फिल्म गुलमोहर के लिए अवॉर्ड मिला है। रेड कार्पेट पर उन्होंने फिल्म से जुड़ी कई चीजें बताई।
राष्ट्रीय अवॉर्ड में पहुंची नीना गुप्ता, कहा- मुझे और चाहिए
Neena Gupta: कलाकारों के लिए आयोजित सम्मान समारोह में दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता पहुंची। उन्हें साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म ऊंचाई में सर्वश्रेष्ठ सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। रेड कार्पेट पर उन्होंने ऊंचाई में काम करने के दिनों को याद किया और कहा, यह मेरा चौथा पुरस्कार है। मुझे और चाहिए।
राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए समारोह तैयार, सामने आई पहली झलक
दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित 70th National Film Awards समारोह के लिए मंच तैयार हो चुका है। जहां बॉलीवुड के सितारे भी आने शुरू हो गए हैं। वहीं इस बीच समारोह की पहली झलक सामने आई है।
विज्ञान भवन पहुंचे मिथुन चक्रवर्ती, किया डिस्को नाम का खुलासा
Mithun Chakraborty: दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित 70th National Film Awards समारोह में दादा साहब फाल्के पुरस्कार के विजेता मिथुन चक्रवर्ती पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने डिस्को डांसर नाम के बारे में बताया हालांकि अपने किसी भी प्रोजेक्ट को लेकर उन्होंने कोई बात नहीं की।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी थोड़ी देर में होगी शुरू
70th National Awards 2024: भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा सम्मान- नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी आज यानि 8 अक्टूबर को है। आज दिल्ली के विज्ञान भवन में ये आयोजन हो रहा है। ऋषभ शेट्टी, नित्या मेनन, अरिजीत सिंह, अयान मुखर्जी, नीना गुप्ता और सूरज बड़जात्या जैसे कलाकारों को आज सम्मानित किया जाएगा।