अपडेटेड 31 December 2024 at 21:30 IST
'मेरा 2024, 20 सेकंड में खत्म हो गया...' अर्जुन कपूर ने 20 सेकंड में दिखाई बीते साल के सफर की झलक
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर 20 सेकंड का एक छोटा सा वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने 2024 के सफर को कैद किया।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Arjun Kapoor Showed a Glimpse of Journey of 2024: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर 20 सेकंड का एक छोटा सा वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने 2024 के सफर को कैद किया। सोशल मीडिया पर एक्टिव अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा, “मेरा 2024, 20 सेकंड में खत्म हो गया! हैप्पी न्यू ईयर 2025।” वीडियो में कपूर के साल के अहम पलों की दिल को छू लेने वाली झलक दिखाई दी, जिसमें उन्होंने व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों तरह की उपलब्धियों को शामिल किया। वीडियो में फिल्म की शूटिंग से लेकर दोस्तों और परिवार के साथ जश्न मनाने तक की झलक दिखी। पूरे साल की घटना को उन्होंने 20 सेकंड में समाहित कर दिया।
अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर अक्सर एक से बढ़कर एक पोस्ट शेयर करते रहते हैं और इसी के जरिए प्रशंसकों से कनेक्ट रहते हैं। हालिया एक पोस्ट में अभिनेता अपनी बहन अंशुला कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते नजर आए थे। अंशुला के 34वें जन्मदिन पर उन्होंने अपने साथ एक बचपन की तस्वीर शेयर करते हुए दिल को छू लेने वाले नोट के साथ प्यार लुटाया। तस्वीर में अंशुला, अर्जुन के साथ उनकी दिवंगत मां मोना शौरी भी साथ नजर आईं।
अर्जुन कपूर ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, "एक ऐसे शख्स को जन्मदिन की शुभकामनाएं, जो स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक पीते समय (सचमुच) मुझ पर नजर रखती है और उसकी नजर अगले गिलास पर रहती है! हमेशा तुम्हारे आस-पास रहना अच्छा लगता है, भले ही अब आप एक जेट-सेटर, ग्लोब-ट्रॉटर और एक कामकाजी वंडर वुमन हैं! हमेशा खुश रहो और हमेशा सही काम करो (यानी, अपनी छुट्टियों पर मेरे लिए खरीदारी करो)! ढेरों प्यार अंशुला कपूर।”
अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता दीपावली के अवसर पर 1 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आए थे। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म में अर्जुन कपूर खलनायक (विलेन रावण) की भूमिका में नजर आए थे। ‘सिंघम अगेन’ में अर्जुन कपूर के साथ करीना कपूर खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह समेत अन्य सितारे अहम भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में सलमान खान कैमियो भूमिका में नजर आए थे। अर्जुन कपूर के पास अभी कई फिल्में हैं, जिनकी अभी घोषणा नहीं हुई है।
Advertisement
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 31 December 2024 at 21:30 IST