कूल आंटी बनने के चक्कर में…. Zeenat Aman ने दी लिव-इन रिलेशनशिप पर ऐसी सलाह, भड़क उठीं मुमताज

Mumtaz on Zeenat Aman: जीनत अमान ने एक पोस्ट में लिखा था कि शादी से पहले कपल को साथ में रहकर देखना चाहिए। मुमताज ने इसपर असहमति जताई है।

Follow : Google News Icon  
Mumtaz on Zeenat Aman
मुमताज, जीनत अमान | Image: instagram

Mumtaz on Zeenat Aman: सीनियर एक्ट्रेस जीनत अमान ने कुछ समय पहले ही इंस्टाग्राम पर एंट्री मारी है और आते ही तहलका मचा दिया है। वह अक्सर अपनी फिल्मों से जुड़े मजेदार किस्से साझा करती रहती हैं। उन्होंने हाल ही में लिव-इन-रिलेशनशिप को लेकर भी सलाह दी थी जिसपर एक और सीनियर एक्ट्रेस मुमताज भड़क उठी हैं।

जीनत ने कुछ दिन पहले किए एक पोस्ट में लिखा था कि शादी से पहले कपल को साथ में रहकर देखना चाहिए। उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने अपने दोनों बेटों को भी यही सलाह दी है जो लिव-इन रिलेशनशिप में रहे हैं। उन्होंने कहा कि साथ रहकर ही रिएलिटी चेक मिलता है।

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

A post shared by Zeenat Aman (@thezeenataman)

जीनत अमान पर क्यों भड़कीं मुमताज?

मुमताज ने हाल ही में जूम को दिए इंटरव्यू में अपनी ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ की को-स्टार जीनत के नजरिए पर असहमति जताई। उन्होंने कहा- “मैं जीनत से सहमत नहीं हूं। कितना भी लिव-इन कर लो, क्या गारंटी है? इस बात की गारंटी कौन लेगा कि महीनों और सालों तक साथ रहने के बाद भी आपकी शादी सफल रहेगी?”

उन्होंने आगे कहा कि लड़कियों को लिव-इन के बजाय ऐसे लड़के ढूंढने चाहिए तो उन्हें पसंद आएं। मुमताज ने कहा कि बच्चों की, खासतौर पर बेटियों की परवरिश ऐसी होनी चाहिए कि उसे किसी चीज के लिए एक आदमी पर डिपेंड नहीं होना पड़े। 

Advertisement

मुमताज के मुताबिक, “मैं तो कहती हूं कि शादी ही नहीं होनी चाहिए। आज के जमाने में खुद को बांध कर रखने की क्या जरूरत है? क्यों करें शादी? बच्चों के लिए? अरे, बाहर जाकर ऐसे आदमी को ढूंढो जो तुम्हें पसंद आए और उसके बच्चे को बिना फिजिकल इंटिमेसी के ले आओ। जमाना बहुत आगे चल गया है। अपने बच्चों को आत्मनिर्भर बनने दो। अपनी बेटियों की ऐसी परवरिश करो कि उन्हें पूरा होने के लिए किसी आदमी की जरूरत ना पड़े। मेरी शादी को चालीस साल से ज्यादा हो गए हैं। शादी निभानी पड़ती है। ये आसान नहीं होता”।

‘जीनत अमान को सोचकर सोशल मीडिया पोस्ट करना चाहिए’

बंधन फेम एक्ट्रेस ने आगे कहा कि जीनत अमान को सोच समझकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना चाहिए। उनका मानना है कि एक देश और समाज के तौर पर हम ऐसी सलाह के लिए तैयार नहीं हैं जो हमारे नैतिक मूल्यों से उल्टा हो। उन्होंने कहा- ‘मैं समझ सकती हूं कि वह सोशल मीडिया पॉपुलैरिटी हासिल करने के लिए बेताब हैं और कूल आंटी बनने की कोशिश कर रही हैं लेकिन उन्हें सलाह को लेकर सावधान रहना चाहिए’। 

Advertisement

मुमताज ने आखिरी में कहा कि अगर हर लड़की लिव-इन ही करने लगेगी तो शादी अप्रचलित हो जाएगी। उन्होंने जीनत से पूछा कि क्या वह अपने बेटे की शादी ऐसी लड़की से कराएंगी जो लिव-इन-रिलेशनशिप में रह चुकी हो। उन्होंने अंत में कहा- “आप जीनत को ही ले लो मिसाल के तौर पर...वह मजहर खान से शादी करने से पहले उन्हें सालों से जानती थीं। उनकी शादी नरक की तरह थी। वह किस हक से रिलेशनशिप पर सलाह दे रही हैं”।

ये भी पढ़ेंः Maidaan Vs Bade Miyan Chote Miyan Day 5: मंडे टेस्ट में कैसा रहा हाल? ऑफर के बावजूद नहीं आए नंबर

Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड