'बेडरूम में करीना के साथ...',सैफ अली खान ने बयां की 16 जनवरी की रात की सच्चाई; मुंबई पुलिस को बतायी हमले की पूरी कहानी
सैफ अली खान पर हमले के सिलसिले में मुंबई पुलिस ने उनका बयान दर्ज किया है। एक्टर ने 16 जनवरी की रात की पूरी कहानी बताई।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

मुंबई पुलिस एक्टर सैफ खान पर हुए हमले की जांच में जुटी है। इस सिलसिले में गुरुवार को पुलिस ने एक्टर का बयान दर्ज किया। सैफ 21 जनवरी को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अपने घर लौट आए हैं। हालांकि, इतने गहरे जख्म के बाद उनका इतनी जल्दी स्वस्थ्य होकर अपने कदमों पर खड़ा होना कई सवाल खड़ कर रहे हैं। इस बीच एक्टर ने पुलिस को 16 जनवरी की रात को क्या-क्या हुआ था पूरी कहानी बताई है।
मुंबई पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक्टर सैफ अली खान ने बयान में बताया कि 16 जनवरी की रात मैं और करीना 11वीं मंजिल पर अपने बेडरूम में थे। अचानक अपनी नर्स एलियामा फिलिप की चीखने की आवाज सुनीं। जब उन्होंने नर्स एलियामा की चीखनें की आवाज सुनीं तो दौड़ते हुए दोनों जहांगीर के कमरे की ओर जहां एलियामा फिलिप भी सोती थी वहां पहुंचे। उन्होंने एक अजनबी को वहां देखा। जहांगीर भी उसे देख रो रहा था।
सैफ अली खान ने बताई हमले की पूरी कहानी
सैफ अली खान ने मुंबई पुलिस को आगे बताया कि उन्होंने हमलावर को दबोच कर पकड़ लिया। इसी दौरान दोनों की हाथापाई भी हुई। हमलावर ने उनकी पीठ, गर्दन और अन्य जगहों पर कई बार चाकू से वार किया, जिसकी वजह से वह काफी घायल हो गए और किसी तरह खुद को छुड़ाया। फिर हमलावर को पीछे धक्का दिया। एक्टर ने आगे बताया कि उनकी नर्स ने जहांगीर को कमरे से निकाला और उसे बंद कर दिया। घर पर हर कोई डरा सहमा था कि एक अनजान आदमी घर में कैसे घुस आया। हमलावर ने नर्स फिलिप पर भी चाकू से हमला किया।
16 जनवरी की रात को क्या हुआ था?
बता दें कि 16 जनवरी की रात बांद्रा स्थित सैफ अली खान के घर में एक घुसपैठिए ने चाकू से हमला किया था। हमलावर ने उन पर कई बार चाकू से वार किया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनकी इमरजेंसी सर्जरी की गई और डॉक्टरों ने उनकी रीढ़ में फंसा चाकू का टुकड़ा सफलतापूर्वक बाहर निकाला था। रीढ़ की हड्डी पर आई चोट के इलाज के लिए न्यूरोसर्जरी की गई है। गर्दन और हाथों पर घावों को ठीक करने के लिए प्लास्टिक सर्जरी की गई।
Advertisement
सैफ का आरोपी पुलिस गिरफ्त में
सैफ अली खान 21 जनवरी को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अपने घर लौट आए हैं। पुलिस ने अभिनेता पर हमले के आरोप में ठाणे से बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर (30) को गिरफ्तार किया था। फकीर ने पुलिस को बताया है कि उसने खुद को सैफ की पकड़ से छुड़ाने के लिए पीठ पर कई बार वार किया। हमले के बाद हमलावर खान के फ्लैट से भाग गया और करीब दो घंटे तक इमारत के बगीचे में छिपा रहा।