अपडेटेड 7 September 2025 at 14:59 IST

क्रिकेट में धमाके के बाद अब फिल्म में MS Dhoni की धमाकेदार एंट्री? माधवन संग गोलियां बरसाते दिखे माही, The Chase का टीजर आउट

बॉलीवुड एक्टर आर. माधवन ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एमएस धोनी गोलियों की बरसात करते नजर आ रहे हैं। इस टीजर ने अब फैंस के बीच खलबली मचा दी है।

Follow : Google News Icon  
The Chase Teaser
The Chase Teaser | Image: Instagram

MS Dhoni-R Madhavan: क्या महेंद्र सिंह आर माधवन संग डेब्यू करने जा रहे हैं? ये सवाल इसलिए क्योंकि बॉलीवुड एक्टर आर. माधवन ने एक वीडियो शेयर किया है जिसने फैंस के बीच खलबली मचा दी है।

दरअसल, वसन बाला के डायरेक्शन में बनी ‘द चेज’ के टीजर में एमएस धोनी एक्टर माधवन के साथ नजर आए। वो टास्क फॉर्स ऑफिसर के रूप में गोलियाों की बौछार करते दिखे।

मिशन पर निकले दो जांबाज

टीजर में दावा किया गया है कि ये मजेदार एक्शन और थ्रिलिंग शो होने वाला है। इसमें आर माधवन और धोनी को दो फाइटर्स के तौर पर दिखाया गया है जिसमें दोनों किसी मिशन पर हैं। धोनी को 'दू कूल हेड' यानी दिमाग से सोचने वाले के तौर पर दिखाया गया है। वहीं दूसरी ओर माधवन को 'द रोमांटिक' यानी दिल से सोचने वाले के रूप में दिखाया गया है। टीजर में आगे माधवन और धोनी अपने दुश्मनों पर तड़ातड़ गोलियां बरसाते दिख रहे हैं।

‘द चेज’ का टीजर आउट

टीजर को शेयर करते हुए आर माधवन ने कैप्शन में लिखा, 'एक मिशन, दो फाइटर्स। तैयार हो जाइए, एक जबरदस्त और धमाकेदार चेज शुरू होने वाली है। द चेज- टीजर आउट नाउ।' आगे जल्द आने की बात कहकर छोड़ दिया गया है। इसके अलावा इस टीजर से जुड़ी अन्य अपडेट नहीं दी गई है।

Advertisement

टीजर देख असमंजस में पड़े फैंस

आर माधवन का यह टीजर शेयर होते ही धड़ल्ले से वायरल हो गया। कमेंट सेक्शन में यूजर्स असमंजस में हैं कि ये कोई फिल्म है, वेब सीरीज है या फिर एड। जहां एक ओर फैंस माही और मैडी को साथ देख थ्रिल्ड महसूस कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इस टीजर के एक एड से ज्यादा होने की उम्मीद कर रहे हैं।

MS धोनी के बारे में

धोनी की बात करें तो वो इससे पहले कई एड में काम कर चुके हैं। उन्होंने तमिल फिल्म GOAT में स्पेशल अपीयरेंस दी थी। इधर माधवन को हाल ही में 'आप जैसा कोई' फिल्म में फातिमा सना शेख के साथ देखा गया, जो कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Bigg Boss हाउस में पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री! अब बदलेगा घर का माहौल?
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 7 September 2025 at 14:59 IST