Mrunal Thakur: क्या मृणाल ठाकुर और धनुष की वैलेंटाइन डे पर करेंगे वेडिंग? जानिए शादी की अफवाहों की पूरी सच्चाई

Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर और धनुष कई दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। दोनों की शादी की अफवाहें चल रही हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा सच।

Follow : Google News Icon  
Mrinal Thakur Dhanush marriage
Mrinal Thakur Dhanush marriage | Image: instagram

Mrunal Thakur: बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के गलियारों में इन दिनों एक बड़ी चर्चा जोरों पर है। एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और साउथ सुपरस्टार धनुष के रिश्ते को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर इंडस्ट्री के अंदर तक यह सवाल उठ रहा है कि क्या दोनों वाकई 14 फरवरी, वैलेंटाइन डे के मौके पर शादी करने जा रहे हैं? हालांकि अब तक इस पर दोनों में से किसी ने भी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा सच।

क्या सच में 14 फरवरी को शादी करेंगे मृणाल और धनुष?

मृणाल ठाकुर और धनुष को लेकर चल रही शादी की अफवाहों ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। कहा जा रहा है कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं और अब अपने रिश्ते को एक नया नाम देने जा रहे हैं। हालांकि इन खबरों पर न मृणाल ने और न ही धनुष ने कोई प्रतिक्रिया दी है, जिस वजह से यह मामला अभी महज अटकलों तक ही सीमित है।

ब्रेकअप को लेकर क्या बोली थीं मृणाल ठाकुर?

इस बीच मृणाल ठाकुर की पर्सनल लाइफ भी चर्चा में आ गई है। एक पुराने इंटरव्यू और पॉडकास्ट में एक्ट्रेस अपनी पिछली रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात कर चुकी हैं। मृणाल ने बताया था कि उनका एक्स बॉयफ्रेंड उन्हें छोड़कर चला गया था क्योंकि वह उनकी प्रोफेशनल लाइफ और सोच को एक्सेप्ट नहीं कर पा रहा था। एक्ट्रेस के मुताबिक, उनके और एक्स बॉयफ्रेंड के थॉट्स नहीं मैच करते थे। मृणाल ने यह भी कहा था कि अब उन्हें खुशी है कि वह रिश्ता खत्म हो गया क्योंकि फ्यूचर उसके साथ क्लियर नहीं दिख रहा था।

धनुष संग कैसे जुड़ा मृणाल ठाकुर का नाम?

मृणाल और धनुष के रिश्ते की चर्चा की शुरुआत साल 2025 में हुई थी। अगस्त में अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 रिलीज हुई थी जिसमें मृणाल लीड रोल में नजर आई थीं। फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान मृणाल ने धनुष को खास तौर पर इनवाइट किया था। इसके बाद से ही दोनों को लेकर नजदीकियों की खबरें सामने आने लगीं थीं।

Advertisement

पहले भी जुड़ चुका है मृणाल का नाम कई स्टार्स के साथ नाम

बता दें कि मृणाल ठाकुर के शुरुआती करियर के दौरान उनका नाम लेखक शरद त्रिपाठी के साथ जोड़ा गया था। इसके अलावा टीवी शो कुमकुम भाग्य के को-स्टार अर्जित तनेजा और रैपर बादशाह के साथ भी उनके अफेयर की खबरें सामने आ चुकी हैं। हालांकि मृणाल ने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी बैलेंस तरीके से डील करती हैं। 

यह भी पढ़ें: 50 कंटेस्टेंट्स के नाम हुए फाइनल, इस खतरनाक खेल में होने वाला है धमाका

Advertisement
Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड