अपडेटेड 21 February 2024 at 11:29 IST
Mrunal Thakur ने खरीदी 10 करोड़ की प्रॉपर्टी, बना रहीं सपनों का घर; क्या है कंगना से कनेक्शन?
Mrunal Thakur Home: मृणाल ठाकुर ने अपने पिता के साथ मिलकर मुंबई के अंधेरी वेस्ट एरिया में दो प्रॉपर्टी खरीदी हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Mrunal Thakur Home: टीवी से फिल्मों की दुनिया में कदम रखने वाली एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर दिन पर दिन तरक्की कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में मुंबई के अंधेरी में एक आलीशान घर खरीदा है। और खबरों की माने तो सीता रामम स्टार के इस घर का बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) से भी एक कनेक्शन है।
जैप्की द्वारा एक्सेस किए गए डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, मृणाल ठाकुर ने अपने पिता के साथ मायानगरी में रियल स्टेट में अच्छा खासा इन्वेस्ट किया है। इन प्रॉपर्टी की कीमत करीब 10 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
मृणाल ठाकुर ने मुंबई में खरीदी 10 करोड़ रुपए की दो प्रॉपर्टी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस ने अपने पिता के साथ मिलकर मुंबई के अंधेरी वेस्ट एरिया में दो प्रॉपर्टी खरीदी हैं। और आपको बता दें कि ये दोनों प्रॉपर्टी उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के परिवारवालों से खरीदी हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि मृणाल से पहले कंगना के पिता और भाई इस घर के मालिक थे।
पहली प्रॉपर्टी एक अपार्टमेंट है जो कंगना के भाई अक्षत दीप रनौत से 5 करोड़ रुपए में खरीदा गया है। दूसरी प्रॉपर्टी भी इसी कीमत पर कंगना के पिता अमरदीप सिंह रनौत से खरीदी गई है। खबरों की माने तो फिलहाल इन घर को मृणाल के हिसाब से डिजाइन किया जा रहा है और घर का पूरा इंटीरियर हो चुका है।
Advertisement
मृणाल ठाकुर का नया आशियाना
आपको बता दें कि मृणाल ठाकुर ने जो दो प्रॉपर्टी ली हैं, वह ओबेरॉय स्प्रिंग्स के प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। एक्ट्रेस खुद भी फिलहाल ओबेरॉय स्प्रिंग्स के B विंग में रहती हैं और उनका नया घर भी इसी के आस-पास ही है। दोनों अपार्टमेंट को 25 जनवरी को रजिस्टर कराया गया था।
मृणाल ठाकुर की आगामी फिल्में
मृणाल की हालिया रिलीज फिल्म ‘हाय नाना’ थी जिसमें वह साउथ सुपरस्टार नानी के साथ नजर आई थीं। फिल्म को फैंस से अच्छे रिव्यू मिले हैं। अब वह फिल्म 'फैमिली स्टार' की शूटिंग में बिजी हैं। यह एक तेलुगु फिल्म है जिसमें वह विजय देवरकोंडा के साथ काम करती दिखाई देंगी। इसके अलावा, मृणाल को फिल्म 'पूजा मेरी जान' में भी देखा जाएगा।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 21 February 2024 at 06:55 IST