अपडेटेड 31 January 2026 at 07:40 IST

Sonam Kapoor: नेवी ब्लू वेलवेट गाउन में दिखा सोनम कपूर का स्टाइलिश अंदाज, बेबी बंप सहलाती आईं नजर

Sonam Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर जल्द दूसरी बार मां बनने वाली हैं। वो हाल ही में मुंबई में एक इवेंट में पहुंचीं जहां उनका स्टाइलिश अंदाज देखते ही बन रहा था।

Follow : Google News Icon  
Sonam Kapoor
Sonam Kapoor | Image: instagram

Sonam Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor Pregnancy) जल्द दूसरी बार मां बनने वाली हैं। वो हाल ही में मुंबई में एक इवेंट में पहुंची थीं जहां उनका स्टाइलिश अंदाज देखते ही बन रहा था। प्रेग्नेंसी में भी सोनम फैशन क्वीन बनते हुए सोशल मीडिया पर आग लगा रही हैं।

पिछले साल ही सोनम कपूर के दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की अटकलें तेजी से बढ़ने लगी थीं। फिर नवंबर 2025 में, उन्होंने अपने बेबी बंप को दिखाते हुए कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं जिससे कंफर्म हुआ कि एक्ट्रेस और उनके पति आनंद आहूजा के घर वाकई जल्द किलकारी गूंजने वाली है।

सोनम कपूर ने वेलवेट गाउन में ढाया कहर

नीरजा फेम एक्ट्रेस को शुक्रवार शाम को एक इवेंट में शिरकत करते देखा गया था जिसकी तस्वीरें और वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वो एक नेवी ब्लू वेलवेट गाउन में पहुंची थीं जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को बड़े-बड़े ईयररिंग्स और एक रिंग पहनकर एक्सेसराइज किया। उनका मेकअप हल्का था और बाल खुले हुए थे। 

फैंस को उनका ये पूरा लुक काफी पसंद आ रहा है। उन्होंने रेड कार्पेट पर ढेर सारे पोज दिए जिसमें वो अपना बेबी बंप (Sonam Kapoor Baby Bump) सहलाती नजर आ रही थीं। सोनम कपूर के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिख रहा था। बता दें कि उन्होंने कुछ समय पहले ही खुलासा किया था कि उनकी डिलीवरी की तारीख 2026 की वसंत ऋतु में है।

Advertisement

40 की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी सोनम कपूर

पूरा कपूर और आहूजा परिवार इस बच्चे को वेलकम करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा है। सोनम कपूर ने 2018 में अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी रचाई थी। फिर शादी के लगभग 4 साल बाद कपल के घर बेटे वायु का जन्म हुआ। अब एक्ट्रेस दूसरी बार मां बनने वाली हैं।

ये भी पढ़ेंः 40 की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी सोनम कपूर, ब्लैक ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, तस्वीरों से नहीं हटेंगी नजरें

Advertisement

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 31 January 2026 at 07:40 IST