अपडेटेड 15 October 2024 at 19:23 IST
बेटी के जन्म के 1 महीने बाद काम पर लौटीं 'मॉम' Deepika Padukone, रणवीर संग वायरल हो रहा वीडियो
Deepika Padukone ने 8 सिंतबर 2024 को बेटी को जन्म दिया था, जिसके बाद अब एक्ट्रेस 1 महीने बाद काम पर लौट आई हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Deepika Padukone : दीपिका पादुकोण के फैंस के लिए खुशखबरी! हाल ही में मां बनीं दीपिका काम पर लौट आई हैं। मंगलवार को दीपिका पादुकोण के पति और इंडस्ट्री के ‘सिम्बा’ रणवीर सिंह ने अपने नए विज्ञापन का एक वीडियो शेयर किया। दोनों साथ में हैं। शेयर किए गए पोस्ट पर देखते ही देखते फैंस ने कमेंट्स की बरसात कर ‘पीकू’ एक्ट्रेस पर जमकर प्यार लुटाया।
शेयर किए गए पोस्ट पर एक फैन ने लिखा ‘सबसे शानदार जोड़ी’। एक अन्य ने ‘यह बहुत प्यारा है’। यही नहीं कई प्रशंसकों ने जोड़े से अपनी नवजात बच्ची का नाम बताने का भी अनुरोध किया। एक यूजर ने कहा ‘अरे रणवीर, आपकी बच्ची का नाम क्या है? हम फैंस बेबी के नाम की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच बता दें कि साल 2018 में रणवीर और दीपिका ने एक दूजे का हाथ थामा था। 8 सितंबर को उनकी बेटी का जन्म हुआ।
हाल ही में ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ एक्ट्रेस ने नींद की कमी का जिक्र किया था। कहा था कि वो ठीक से सो नहीं पा रहीं। अपनी ‘लाइव लव ऑफ लेक्चर’ सीरीज के दौरान दीपिका ने बताया कि कैसे लगातार नींद की कमी और बर्न आउट ने उन्हें प्रभावित किया है, यहां तक कि उनके निर्णय लेने की क्षमता को भी प्रभावित किया है। पठान एक्ट्रेस ने कहा था ‘जब आप नींद से वंचित होते हैं या बर्न आउट होते हैं तो आप जो निर्णय लेते हैं वह प्रभावित होते हैं और मुझे लगता है कि कभी-कभी मैं वास्तव में इसे महसूस कर सकती हूं।‘
उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे पता है कि कुछ खास दिनों में जब मैं तनाव महसूस करती हूं या बर्न आउट होती हूं क्योंकि मैंने पर्याप्त नींद नहीं ली है या सेल्फ-केयर को नजरअंदाज किया है... तो मैं बता सकती हूं कि मेरी निर्णय लेने की क्षमता कुछ हद तक प्रभावित हो रही है।‘
Advertisement
दीपिका पादुकोण मां की जिम्मेदारी निभाते हुए सिल्वर स्क्रीन पर भी छाने को तैयार हैं। वो रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' में रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार के साथ दिखाई देंगी। दीपिका फिल्म में शक्ति शेट्टी उर्फ लेडी सिंघम का किरदार निभाती नजर आएंगी।
Advertisement
यह भी पढ़ें… Ranbir Kapoor : झक्कास लुक में छाए 'Animal' रणबीर कपूर
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 15 October 2024 at 19:23 IST