Saiyaara 2 बना रहे डायरेक्टर मोहित सूरी? फिर एक लव स्टोरी में अहान पांडे को बनाया हीरो, लेकिन एक ट्विस्ट…

Ahaan Panday-Mohit Suri: 'सैयारा' की सफलता के बाद डायरेक्टर मोहित सूरी एक बार फिर अहान पांडे के साथ एक लव स्टोरी फिल्म पर काम कर रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
Ahaan Panday-Mohit Suri
Ahaan Panday-Mohit Suri | Image: @ahaanpandayy/instagram

Ahaan Panday-Mohit Suri: पिछले साल बड़े पर्दे पर रिलीज हुई रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ ने दर्शकों को दो ऐसे न्यूकमर्स दिए जो पहली ही फिल्म से स्टार बन गए। ये थे अहान पांडे और अनीत पड्डा जिनके पास सैयारा की कामयाबी के बाद ऑफर्स की लाइन सी लग गई है। अब खबरें हैं कि ‘सैयारा’ के डायरेक्टर मोहित सूरी और अहान एक बार फिर कोलैबोरेट कर रहे हैं।

अहान पांडे ने ‘सैयारा’ के बाद अली अब्बास जफर के साथ अपनी दूसरी फिल्म साइन कर ली है जो YRF बना रही है। इसके अलावा, अहान को एक बार फिर मोहित सूरी के साथ भी काम करते देखा जाएगा और दिलचस्प बात ये है कि ये फिल्म भी एक लव स्टोरी होगी।

अहान पांडे संग फिर काम करेंगे मोहित सूरी

बॉलीवुड हंगामा ने एक ट्रेड सूत्र के हवाले से बताया कि ‘ये एक ट्विस्टेड लव स्टोरी होगी। मोहित सूरी पहले ज्यादा उम्र के लड़के और कम उम्र की लड़की की लव स्टोरी बनाना चाहते थे लेकिन जब ऐसा मुमकिन नहीं हो पाया तो अपने एक्टर अहान पांडे के लिए प्रोजेक्ट को नए सिरे से तैयार करने का फैसला किया। स्क्रिप्ट स्वाभाविक रूप से परफेक्ट तैयार हो गई है और मोहित को एक पेचीदा प्रेम कहानी लिखने का मौका मिला’।

'सैयारा 2' बना रहे मोहित सूरी?

बता दें कि सूत्र ने आगे ये भी बताया कि "यह प्रोजेक्ट 'सैयारा' की लोकप्रियता का फायदा उठाने के लिए नहीं बनाया गया है। अगर YRF को 'सैयारा' की लोकप्रियता का लाभ उठाना होता, तो वे 'सैयारा 2' बना लेते। यह ठुकराए हुए प्रेमियों की एक पेचीदा लव स्टोरी है जो 'सैयारा' से बिल्कुल अलग है। अहान अपने गुरु मोहित सूरी के साथ आदित्य चोपड़ा के बैनर तले फिर से काम करने को लेकर उत्साहित हैं।"

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहित सूरी और अहान पांडे की रीयूनियन फिल्म की शूटिंग अगस्त 2026 में शुरू होगी, जब अहान अली अब्बास जफर की गैंगस्टर रोमांस फिल्म की शूटिंग पूरी कर लेंगे।

ये भी पढे़ंः Sidharth Malhotra: चेहरे पर मुस्कान, बालों में हेयर क्लिप… बेटी का पिता बनने के बाद कितना बदल गए सिड? दिखाई झलक

Advertisement
Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड