Drishyam 3 Vs Chand Mera Dil: ‘दृश्यम 3’ की 200 करोड़ क्लब में एंट्री से तूफान जारी, अनन्या पांडे की ‘चांद मेरा दिल’ की रफ्तार पड़ी धीमी

Drishyam 3 Vs Chand Mera Dil Box Office Collection: मोहन लाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ की 200 करोड़ के क्लब में एंट्री हो चुकी है। इसके साथ ही अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ की कमाई की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है।

Drishyam 3 Vs Chand Mera Dil
Drishyam 3 Vs Chand Mera Dil | Image: instagram

Drishyam 3 Vs Chand Mera Dil Box Office Collection: मोहनलाल की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 8वें दिन भी फिल्म की कमाई में जबरदस्त पकड़ देखने को मिली है। अब इस फिल्म ने 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। वहीं दूसरी ओर अनन्या पांडे और लक्ष्य स्टारर रोमांटिक फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है। फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा हाल।

‘दृश्यम 3’ ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर तहलका

मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ को रिलीज हुए 8 दिन पूरे हो चुके हैं। एक हफ्ते पूरे होने के बाद फिल्म लगातार शानदार कलेक्शन कर रही है। क्राइम थ्रिलर फिल्म को सोशल मीडिया पर भी काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहे हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 8वें दिन 6.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की ऑक्यूपेंसी 40.8 प्रतिशत रही, जबकि देशभर में इसके 3,453 शोज चलाए गए हैं। भारत में फिल्म अब तक 81.80 करोड़ की कमाई कर चुकी है। वहीं इसका भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 94.91 करोड़ तक पहुंच गया है। अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 197.91 करोड़ की कमाई कर ली है और जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है।

‘चांद मेरा दिल’ की कमाई में आई गिरावट

अनन्या पांडे और लक्ष्य स्टारर फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ को रिलीज हुए 7 दिन हो चुके हैं। हालांकि फिल्म दर्शकों को ज्यादा प्रभावित नहीं कर पा रही है। यही वजह है कि इसकी कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 7वें दिन 2.20 करोड़ का कलेक्शन किया। भारत में अब तक फिल्म की कुल कमाई 19.45 करोड़ रही है। वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 22.98 करोड़ तक पहुंचा चुका है। दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 26.03 करोड़ का कारोबार किया है।

दोनों फिल्मों की कहानी और स्टारकास्ट

जहां ‘दृश्यम 3’ एक सस्पेंस और क्राइम थ्रिलर फिल्म है, वहीं ‘चांद मेरा दिल’ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। ‘दृश्यम 3’ का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और रिलीज के बाद फिल्म की कहानी को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो ‘दृश्यम 3’ में मोहनलाल के साथ मीना, अंसिबा हसन, एस्थर अनिल और सिद्दीकी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। वहीं ‘चांद मेरा दिल’ में अनन्या पांडे के साथ लक्ष्य लीड रोल में दिखाई दे रहे हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: ऑनलाइन मीटिंग, लंबी डेटिंग फिर शादी... कौन हैं ढिंचैक पूजा के पति यवन?

Published By:
 Kirti Soni
पब्लिश्ड