मिथुन चक्रवर्ती की बिगड़ी तबीयत, सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Mithun Chakraborty Hospitalized: एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को शनिवार सुबह सीने में दर्द की शिकायत के बाद कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Mithun Chakraborty: बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तबीयत बिगड़ने के बाद एक्टर को शनिवार सुबह कोलकाता के एक प्राइवेट अस्पताल की आपातकालीन यूनिट में ले जाया गया था। जिसके बाद उनकी हालत देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है।
वहीं, अस्पताल के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि 73 साल के मिथुन का एमआरआई हो चुका और उनके अन्य टेस्ट किये जा रहे हैं। अस्पताल के प्रवक्ता ने कहा, "एक्टर को आज सुबह भर्ती कराया गया है और उन्हें मेडिकल मॉनिटरिंग में रखा गया है।"
एक्टर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बने मिथु चक्रवर्ती को आज सुबह करीब साढ़े 10 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक्टर की तबीयत के अचानक बिगड़ने से उनके परिवार समेत फैंस भी उनकी चिंता कर रहे हैं। हर कोई एक्टर की अच्छी सेहत के लिए दुआ-प्रार्थना कर रहा है।
बता दें, हाल ही में मिथुन चक्रवर्ती को सिनेमा इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए देश का प्रतिष्ठित पद्म भूषण पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया था। मिथुन चक्रवर्ती ने 1976 में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन फिल्में की हैं जिनके लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स और नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है।
Advertisement
बहरहाल, मिथुन चक्रवर्ती का परिवार और उनके फैंस उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।