अपडेटेड 4 November 2024 at 13:27 IST
मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी का निधन, 4 महीने बाद ही हो गया था तलाक, आखिरी पोस्ट में बयां किया दर्द
Helena Luke Passes Away: दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक का 3 नवंबर को निधन हो गया है। उनका आखिरी पोस्ट अब वायरल हो रहा है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Helena Luke Passes Away: दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक (Mithun Chakraborty's first wife Helena Luke) का 3 नवंबर को निधन हो गया है। उनकी और मिथुन की शादी केवल चार महीने ही टिक पाई। मशहूर डांसर और अभिनेत्री कल्पना अय्यर ने हेलेना ल्यूक की मौत की खबर सोशल मीडिया के जरिए दी है। हेलेना ने अमेरिका में अंतिम सांस ली।
दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित हुए बॉलीवुड सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक ने दम तोड़ दिया है। उन्हें अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘मर्द’ में अपने किरदार के लिए जाना जाता है।
मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक का निधन
हेलेना ल्यूक का निधन कब और कैसे हुआ, इसे लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, ऐसा जरूर कहा जा रहा है कि वो बीते लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उन्होंने अपनी तबीयत का हाल अपने आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट में भी बयां किया था।
ये पोस्ट हेलेना ने रविवार को सुबह करीब 9 बजे फेसबुक पर किया था जिसमें उन्होंने लिखा था- “अजीब लग रहा है। मिक्स्ड इमोशंस और पता नहीं क्यों, असमंजस में हूं।” खबरों की माने तो, उन्होंने सही समय पर ठीक से इलाज नहीं कराया था जिसके चलते उनका निधन हो गया।
Advertisement
मिथुन चक्रवर्ती-हेलेना ल्यूक का तलाक
मिथुन चक्रवर्ती ने 1979 में हेलेना से शादी की थी। हालांकि, कई मतभेदों के कारण केवल चार महीने के अंदर ही दोनों का रिश्ता टूट गया और वे हमेशा के लिए एक-दूसरे से अलग हो गए। इसके बाद, एक्टर ने एक्ट्रेस योगिता बाली से शादी कर ली और अब चार बच्चों के माता-पिता हैं।
अब हेलेना की मौत के बाद उनका एक पुराना इंटरव्यू फिर से सुर्खियों में आ गया है जो उनकी शादी का है। इस इंटरव्यू में पूर्व एक्ट्रेस ने दावा किया कि मिथुन ने उनके पिता से वादा किया था कि वह उन्हें 'वर्ल्ड ऑफ वंडर' की तरह संजोकर रखेंगे। बाद में उन्होंने एक्टर को पोजेसिव और कंट्रोलिंग करार दिया और कहा कि वो दोबारा उनसे पैचअप नहीं करेंगी।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 4 November 2024 at 13:25 IST