Mardaani 3 OTT Release: थियेटर्स के बाद अब OTT पर दहाड़ेंगी रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3', नोट कर लें डेट और प्लेटफॉर्म
Mardaani 3 OTT Release: सिनेमाघरों के बाद रानी मुर्खजी की फिल्म 'मर्दानी 3' ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इसकी डेट और प्लेटफॉर्म भी सामने आ चुका है। आइए आपको भी बताते हैं कि फिल्म को आप घर पर बैठकर कब देख सकते हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Mardaani 3 OTT Release: रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' सिनेमाघरों में रिलीज के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने के लिए तैयार है। 30 जनवरी 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म में एक्ट्रेस एक बार फिर शिवानी शिवाजी रॉय के दमदार किरदार में नजर आईं हैं। एक्ट्रेस के किरदार से दर्शकों का दिल खुश हो गया है। सोशल मीडिया पर चारों तरफ उनकी एक्टिंग की वाहवाही चल रही है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और यह करीब 45 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही।
कब और कहां देख सकते हैं 'मर्दानी 3'
फिल्म इंडस्ट्री में अब रिलीज से पहले ही डिजिटल और सैटेलाइट राइट्स की डील तय कर ली जाती है। 'मर्दानी 3' के साथ भी ऐसा ही हुआ है। फिल्म के डिजिटल राइट्स पहले ही बिक चुके थे और अब इसकी ओटीटी रिलीज डेट भी सामने आ गई है। रानी मुखर्जी की यह फिल्म 27 मार्च 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। यानी दर्शकों को इसे ऑनलाइन देखने के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
क्या है मर्दानी 3 की कहानी
'मर्दानी 3' की कहानी समाज के एक गंभीर मुद्दे पर आधारित है। फिल्म में अवैध अंग तस्करी और बैगर माफिया जैसे संगठित अपराध को दिखाया गया है, जो गरीब और बेसहारा बच्चों को अपना शिकार बनाते हैं। ऐसे खतरनाक गिरोहों के खिलाफ शिवानी शिवाजी रॉय एक बार फिर मोर्चा खोलती नजर आती हैं। दमदार एक्शन और मजबूत भावनात्मक पहलुओं के साथ फिल्म ने दर्शकों को बांधे रखा है।
'मर्दानी 3' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रानी मुखर्जी स्टारर 'मर्दानी 3' ने 4 करोड़ रुपये अपने ओपनिंग डे पर कमाए थे। अब रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अपने रिलीज के 20वें दिन 0.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। ऐसे में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसकी अब तक की टोटल कमाई 45.90 करोड़ रुपये हो गई है। रानी मुखर्जी की फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कमाई लाखों में सिमट कर रह गई है।