अपडेटेड 10 May 2024 at 16:30 IST
मौत से 10 दिन पहले सुशांत सिंह राजपूत से हुई थीं मनोज बाजपेयी की बात, बताया किस चीज से थे परेशान?
Manoj Bajpayee ने सुशांत सिंह राजपूत संग आखिरी मुलाकात के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि आखिर वो क्या चीज थीं, जो उन्हें बेहद परेशान करती थीं।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Manoj Bajyapee on Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया को अलविदा कहे चार साल से करीब का समय हो गया है। 14 जून 2020 को सुशांत अपने मुंबई स्थित घर में मृत पाए गए थे, लेकिन फैंस अबतक इस बात को स्वीकार नहीं पा रहे हैं कि वह अब हमारे बीच नहीं रहे। सुशांत की मौत की गुत्थी आजतक नहीं सुलझ पाई है। उनके फैंस ये मानने को तैयार कि सुशांत ने सुसाइड कर अपनी जान दी।
इस बीच बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मनोज बाजपेयी ने सुशांत सिंह राजपूत संग आखिरी मुलाकात के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि आखिर वो क्या चीज थीं, जो उन्हें बेहद परेशान करती थीं।
इस वजह से परेशान हो जाते थे सुशांत
हाल ही में एक्टर मनोज बाजपेयी ने सिद्धार्थ कनन को एक इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने मौत से 10 दिन पहले ही सुशांत से बात की थीं। साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे उनकी मौत की खबर से उन्हें गहरा सदमा पहुंचा था।
इंटरव्यू में मनोज बाजपेयी ने कहा, ‘सुशांत ब्लाइंड आर्टिकल्स (ऐसे आर्टिकल्स जिनमें सच्चाई नहीं होती) से बहुत परेशान रहता था। उन्होंने कहा कि वह अच्छा आदमी था, बहुत अच्छा आदमी और ऐसे लोग ही ब्लाइंड आर्टिकल्स से परेशान होते हैं।' उन्होंने कहा कि वो कई बार मुझसे पूछता था कि सर, मैं क्या करूं? मैं उसको कहता था कि तू ज्यादा सीरियसली न लें, क्योंकि मैं भुगत चुका हूं, अभी तक भुगत रहा हूं।
Advertisement
मनोज बाजपेयी ने आगे कहा कि मैं इसे अलग तरह से निपटता था। जो भी लोग इस तरह के आर्टिकल छपवाते हैं, मैं उनके दोस्त को बोलता कि उसको बोलो मनोज बहुत मारेगा। बात पहुंच जाए यही चाहिए न। इस पर सुशांत बहुत हंसता था। वो कहता था सर आप ही ऐसा कर सकते हो, मैं कैसे करूंगा। मैं नहीं करूंगा। बहुत सेंसिटिव और समझदार आदमी थांं।
बताया कब हुई थी आखिरी बातचीत
उन्होंने बताया कि मैं सेट पर उसको मटन बनाकर खिलाता था, वो उसका दीवाना था। कई बार खाया उसने। वो मुझे बोलता रहता था कि मैं आपके घर आकर मटन खाना चाहता है। मैंने उसे कहा कि जब बनाऊंगा तो तूझे बुलाऊंगा। मनोज बाजपेयी ने बताया कि यही उनकी सुशांत के साथ हुई आखिरी बातचीत थीं। इसके 10 दिन बात उसकी मौत हो गई। भगवान उसकी आत्मा को शांति दें। जैसे हर उसके करीबी को मौत से गहरा सदमा लगा था, मैं भी इससे हैरान था, परेशान हो गया था।
Advertisement
उन्होंने कहा कि आज तक मुझे दो लोगों के जाने पर विश्वास नहीं कर पाता हूं। एक सुशांत और दूसरे इरफान। दोनों ही बहुत जल्दी चले गए। अभी उनका दौरा आने ही वाला था।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 10 May 2024 at 16:23 IST